
हार्दिक पांड्या ने Ex-Wife और बेटे को गिफ्ट में दी लग्जरी कार, कीमत जानकार उड़ जाएंगे आपके होश
ABP News
हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल रहे हैं, जहां वह अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. इस बीच उन्होंने अपने बेटे और एक्स-वाइफ को एक महंगी कार गिफ्ट की है.
हार्दिक पांड्या ने अपनी एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य पांड्या को 4 करोड़ रुपये की कार गिफ्ट की है. इसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. बता दें कि 2020 में हार्दिक ने नताशा से शादी की थी. नताशा ने बेटे (अगस्त्य) को जन्म दिया. हालांकि 2024 में दोनों अलग हो गए, जिसके बाद पांड्या माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं.
हार्दिक पांड्या अभी टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेल रहे हैं. माहिका शर्मा इस दौरान हार्दिक के साथ ही है. रिपोर्ट के अनुसार पांड्या ने टीम होटल में ही माहिका का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया था, जिसके कई फोटो वीडियो आए थे. इस बीच पांड्या की एक्स-वाइफ नताशा और उनके बेटे अगस्त्य के कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे, जिसमें वह एक लग्जरी कार की डिलीवरी लेते हुए दिख रहे हैं.
दरअसल कार रिसीव करते समय के फोटो और वीडियो में पीछे एक बैनर नजर आया, जिसमें लिखा है कि पापा की तरफ से अगस्त्य को गिफ्ट. हार्दिक ने बेटे को लैंड रोवर डिफेंडर तोहफे में दी, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये के करीब है.
Hardik Pandya gifted a 4 crore worth Black Defender to his son and ex-wife.Hardik Pandya is truly a gentleman, taking care of his ex-wife Even after the divorce. ❤️ pic.twitter.com/C1G46nrH2S













