
हाय गर्मी! दिल्ली-एनसीआर में पारा 44 डिग्री, भीषण गर्मी और लू से बचाएंगी ये 8 चीजें
AajTak
तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से लू का खतरा बढ़ गया है. लू लगने से डायरिया, तेज बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मी में लू से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है.
दिल्ली-एनसीआर में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है. आसमान से बरसती आग लोगों को बेहाल कर रही है. तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से लू का खतरा बढ़ गया है. लू लगने से डायरिया, तेज बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मी में लू से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है. आइए आज हम आपको ठंडी तासीर वाली कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जो गर्मियों में लू से बचाने का काम करती हैं
प्याज- गर्मियों में लू से बचाने में प्याज बड़ी कारगर होती है. डॉक्टर्स कहते हैं कि गर्मियों में कच्चा प्याज खाने से शरीर को लू नहीं लगती है. इसमें मौजूद एंटी-एलेर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करते हैं. आप सलाद या खाने के साथ कच्ची प्याज का सेवन कर सकते हैं.
दही- दही गर्मियों की सबसे सेहतमंद चीजों में गिनी जाती है. दही ना सिर्फ शरीर को ठंडा रखती है, बल्कि इसमें मौजूद बैक्टीरिया हमारी आतों के लिए भी अच्छे होते हैं. आप चाहें तो कुछ फलों के साथ भी दही का सेवन कर सकते हैं. या फिर दही की लस्सी या छाछ बनाकर भी पी सकते हैं. इसे सुबह के नाश्ते या दोपहर के लंच में खाना ज्यादा बेहतर होगा.
लॉकी- औषधीय गुणों से भरपूर लॉकी का करीब 96 प्रतिशत हिस्सा पानी से भरा होता है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि लॉकी का जूस पीने से ना सिर्फ बॉडी हाइड्रेट रहती है, बल्कि डायरिया या कब्ज की समस्या भी दूर करता है.
मेथी के बीज- भारत में लू या हीट से बचने के लिए मेथी के बीज के उपचार बहुत लोकप्रिय हैं. मेथी के बीज खाने से बॉडी का टेंपरेचर कम रहता है. यह वजन कंट्रोल करने में भी कारगर हैं. मेथी के बीज का पानी पीने से वजम कम होता है.
नारियल का पानी- अगर बात गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने की हो तो नारियल पानी से बेहतर भला और क्या हो सकता है. इलेक्ट्रोलाइट और मिनरल्स से भरपूर नारियल पानी गर्मियों में पसीने के साथ शरीर से बाहर निकले पोषक तत्वों की भरपाई करता है. डॉक्टर इसे दुनिया का सबसे अच्छा नैचुरल एनर्जी ड्रिंक मानते हैं.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












