
हाफिज सईद का करीबी अबु कताल ढेर, अज्ञात हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
AajTak
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी अबु कताल की हत्या हो गई है. वह लश्कर-ए-तैयबा का एक प्रमुख कमांडर और हाफिज सईद का करीबी था. अज्ञात हमलावरों ने झेलम में उस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की. अबु कताल जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड था.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











