
हादसे के बाद ठीक हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, आगे बरती जाएंगी ये सावधानियां
AajTak
नई वंदे भारत ट्रेन के साथ ये हादसा वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास 11.18 मिनट पर हुआ था. ट्रेन उस वक्त मुंबई से गांधीनगर जा रही थी. घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ. इस दौरान इंजन का अगला ही हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ, इसके किसी फंक्शनल हिस्से को नुकसान नहीं पहुंचा है.
देश की सबसे हाई स्पीड ट्रेन 06 अक्टूबर यानी गुरुवार सुबह हादसे का शिकार हो गई थी. जानवरों के झुंड के टकराने से इसका आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. हादसे के बाद ट्रेन को 20 मिनट रोकना पड़ा था लेटेस्ट अपडेट के अनुसार अब यह पूरी तरह से ठीक हो गई है. सामने आई तस्वीरों को देखकर एहसास भी नहीं होगा कि यह ट्रेन किसी हादसे का शिकार हुई थी.
नई वंदे भारत ट्रेन के साथ ये हादसा वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास 11.18 मिनट पर हुआ था. ट्रेन उस वक्त मुंबई से गांधीनगर जा रही थी. घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ. इस दौरान ट्रेन का सिर्फ अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ, इसके किसी फंक्शनल हिस्से को नुकसान नहीं पहुंचा था.
रेलवे सीपीआरओ सुमित ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने मवेशियों को ट्रैक के पास न छोड़ें. उन्होंने आगे बताया कि पश्चिम रेलवे गांधीनगर-अहमदाबाद खंड पर ट्रेन की गति बढ़ाकर 160 किलोमीटर प्रति घंटे करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए बाड़ लगाने का काम करेगा.
भारत की तीसरी वंदे भारत ट्रेन
यह देश में तीसरी वंदे भारत ट्रेन है. इससे पहले नई दिल्ली और वाराणसी तथा नई दिल्ली और माता वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं. यह ट्रेन गांधीनगर से अहमदाबाद होते हुए मुंबई तक जाती है फिर वापस इसी रूट से होकर गांधीनगर वापस आती है.
400 और वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की तैयारी

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










