
हाथों में कलीरे-मांग में टीका, लाल जोड़े में दुल्हन बनीं कुंडली भाग्य फेम एक्ट्रेस Mansi Srivastava
AajTak
मानसी ने अपने वेडिंग डे पर रेड कलर का हेवी लहंगा चोली पहना. शादी के लाल जोड़े को एक्ट्रेस ने हेवी ब्राइडल ज्वेलरी के साथ टीम अप किया है. मानसी ने डबल लेयर्ड गोल्डन नेकलेस, मैचिंग ईयर रिंग्स, मांग टीक और नथ के साथ अपने ब्राइडल लुक को खास बनाया है.
बधाई हो... कुंडली भाग्य फेम टीवी एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव अब मिस से मिसेज बन गई हैं. एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कपिल तेजवानी संग सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गई हैं. एक्ट्रेस की शादी के वीडियोज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाए हुए हैं. लाल जोड़े में दुल्हन बनीं मानसी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












