
'हाउसफुल 5' से हुआ अक्षय का बॉक्स ऑफिस कमबैक, पहले वीकेंड में ही टूटे रिकॉर्ड, हुआ जोरदार कलेक्शन
AajTak
'हाउसफुल 5' की एडवांस बुकिंग की शुरुआत उम्मीद से स्लो रही लेकिन रिलीज से पहले तक ये नजर आने लगा कि 'हाउसफुल 5' पहले ही दिन से तगड़ा कमाल करने वाली है. हालांकि, फिल्म ने उम्मीद से कहीं बेहतर परफॉरमेंस के साथ खाता खोला और पहले वीकेंड में ही कई रिकॉर्ड भी तोड़ डाले.
अक्षय कुमार और उनके फैन्स के लिए आखिरकार वो दिन आ गया है जिसका इंतजार पिछले 4 साल से हो रहा था. 2021 में आई 'सूर्यवंशी' के बाद लाइन से कई फ्लॉप फिल्में दे चुके अक्षय को उनकी लेटेस्ट फिल्म 'हाउसफुल 5' से वो शुरुआत मिल गई है जो बॉक्स ऑफिस पर उनके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है.
'हाउसफुल 5' के ट्रेलर और टीजर को जनता से अधिकतर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था मगर फिल्म के गाने काफी पॉपुलर हुए. फिल्म की एडवांस बुकिंग की शुरुआत उम्मीद से स्लो रही लेकिन रिलीज से पहले तक ये नजर आने लगा कि 'हाउसफुल 5' पहले ही दिन से तगड़ा कमाल करने वाली है. हालांकि, फिल्म ने उम्मीद से कहीं बेहतर परफॉरमेंस के साथ खाता खोला और पहले वीकेंड में ही कई रिकॉर्ड भी तोड़ डाले.
'हाउसफुल 5' का वीकेंड कलेक्शन अक्षय की कॉमेडी फिल्म से शुक्रवार को 20 करोड़ की रेंज में ओपनिंग कलेक्शन की उम्मीद की जा रही थी. मगर फिल्म ने पहले ही दिन सरप्राइज करते हुए 24.35 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की. शनिवार को सॉलिड जंप के साथ 'हाउसफुल 5' का कलेक्शन 32 करोड़ रुपये से आगे पहुंच गया.
अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि संडे को भी फिल्म की कमाई में एक अच्छा जंप आया और फिल्म ने तीसरे दिन 35 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर डाला. तीन दिन में 'हाउसफुल 5' का टोटल ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 91 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है.
अक्षय को मिला रिकॉर्डतोड़ वीकेंड कलेक्शन लॉकडाउन के बाद अक्षय जिस तरह स्ट्रगल करते आ रहे हैं उसे देखते हुए ये हैरानी की बात नहीं है कि इस दौर में उनके बेस्ट वीकेंड कलेक्शन, उनके टॉप वीकेंड कलेक्शन नहीं बन सके. लॉकडाउन के बाद अक्षय के लिए सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड फिल्म 'सूर्यवंशी' से आया था. इस फिल्म ने पहले वीकेंड में 77 करोड़ का बिजनेस किया था.
अब अक्षय के खाते में लॉकडाउन के बाद सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन करने वाली फिल्म 'हाउसफुल 5' बन गई है. और सिर्फ लॉकडाउन के बाद ही नहीं, ये फिल्म अक्षय के ओवरऑल रिकॉर्ड में भी सबसे बड़े वीकेंड कलेक्शंस में से एक लेकर आई है. 'हाउसफुल 5' अक्षय के करियर में तीसरा सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन लेकर आई है.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











