
'हाइड एंड सीक' गेम, सूटकेस में बंद बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड का खौफनाक खेल... दिल दहला देने वाली दास्तान
AajTak
अमेरिका के फ्लोरिडा में सारा बून नामक एक महिला को बॉयफ्रेंड की हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. उसने अपने प्रेमी को सूटकेस में बंद करके मरने के लिए छोड़ दिया था. उसका दावा है कि उसका प्रेमी उसे बहुत मारता-पीटता था. उसका गला दबाकर मारने की कोशिश करता था.
अमेरिका के फ्लोरिडा के विंटर पार्क स्थित एक घर में एक प्रेमी जोड़ा खूब एन्जॉय कर रहा था. जमकर शराब का दौर चल रहा था. अचानक गर्लफ्रेंड ने 'हाइड एंड सीक' गेम खेलने का प्रस्ताव रखा. बॉयफ्रेंड तुरंत मान गया. बस फिर क्या था, दोनों नशे में खेल का आनंद लेने लगे. इसी बीच बॉयफ्रेंड छुपने के लिए एक सूटकेस में बैठ गया. मौका देखते ही गर्लफ्रेंड ने शूटकेस लॉक कर दिया. सूटकेस के अंदर जब दम घुटने लगा, तो बॉयफ्रेंड मदद के लिए चिल्लाने लगा. लेकिन उसकी प्रेमिका ने सूटकेस नहीं खोला. अगली सुबह प्रेमी मृत पाया गया. 23 फरवरी, 2020 को हुई इस घटना में गर्लफ्रेंड को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है.
देखने में हादसे जैसी लगने वाली इस कहानी में कई खौफनाक राज छिपे हैं. इस कहानी के दो किरदारों में गर्लफ्रेंड का नाम सारा बून है, जबकि बॉयफ्रेंड का नाम जॉर्ज टोरेस था. वारदात के वक्त सारा की उम्र 47 साल थी, जबकि जॉर्ज 42 साल का था. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था. दोनों एक घर में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. सारा का दावा है कि उस रोज वो बहुत ज्यादा नशे में थी. उसे लगा कि उसका हष्ट-पुष्ट बॉयफ्रेंड, जिसका वजन करीब 47 किलोग्राम था, खुद सूटकेस से बाहर आ जाएगा. ये सोचकर वो नशे में सोने चली गई. अगले दिन सुबह जब उसकी नींद खुली तो वो तुरंत सूटकेस के पास पहुंची.
पुलिस जांच में सामने आई नई कहानी, ऐसे पकड़ा गया सारा का झूठ
सारा बून ने सूटकेस खोला तो जॉर्ज बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था. वो उसे लेकर तुरंत अस्पताल गई लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी. इस मामले में ऑरेंज काउंटी शेरिफ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया. पुलिस ने जब अपनी जांच शुरू की तो माजरा वैसे नहीं लगा, जैसा कि सारा ने बताया था. पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि ये कोई हादसा नहीं था, बल्कि सारा ने खुद अपने प्रेमी की हत्या की थी. पुलिस को उसके मोबाइल फोन से कई वीडियो मिले, जो वारदात के वक्त के थे. एक वीडियो में सारा को सूटकेस पर बेसबॉल बैट से मारते हुए देखा गया. वो चिल्ला रही थी. उधर जॉर्ज मदद की गुहार लगा रहा था.
जॉर्ज मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन सारा ने सूटकेस नहीं खोला
जॉर्ज टोरेस उससे कह रहा था कि वो सांस नहीं ले पा रहा है. इस पर सारा कहती है, "हां, जब तुम मेरा गला घोंटते हो तो तुम यही करते हो. ओह, जब तुम मुझे धोखा देते हो तो मुझे भी ऐसा ही लगता है." अभियोजक विलियम जे ने कोर्ट में दाखिल एक दस्तावेज में इसका जिक्र किया है. अपनी करतूत उजागर होने के बाद सारा ने कोर्ट में कहा कि वो घरेलू हिंसा की शिकार थी. उसका प्रेमी आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था. उसका गला घोंटता था. उस रात भी ऐसा ही कुछ हुआ. खुद बचाने के लिए उसने जॉर्ज को सूटकेस में बंद कर दिया. उसे नहीं पता था कि उसके प्रेमी की मौत हो जाएगी. वो बस सबक सिखान चाहती थी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



