
'हां, पाकिस्तान आतंकियों का मददगार...', जंग के बीच खुलकर भारत के सपोर्ट में आया अमेरिका
AajTak
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने आगे कहा, “कश्मीर में जो कुछ हुआ, वह पूरी तरह से अवैध और अस्वीकार्य है. दुनिया ने इस तरह की हिंसा को नकारा है. हम पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हैं.”
भारत-पाकिस्तान के बीच जारी भीषण तनाव और हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अमेरिका ने बड़ा बयान दिया है. अमेरिका ने पाकिस्तान पर आतंकवादी संगठनों को समर्थन देने का आरोप लगाया है और साफ किया है कि वह लंबे समय से इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करता आया है.
अमेरिकी विदेश विभाग ने कश्मीर में हुई हिंसा को "अवैध और अस्वीकार्य" करार देते हुए इसे वैश्विक शांति के लिए खतरा बताया है. अमेरिका का यह बयान भारत के रुख को अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिलने की ओर संकेत करता है.
पाकिस्तान दे रहा है आतंकियों को समर्थन
एक प्रेस ब्रीफिंग में जब अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस से पूछा गया कि क्या वह भारत के इस आरोप से सहमत है कि पाकिस्तान आतंकवादी समूहों को समर्थन दे रहा है, तो प्रवक्ता ने जवाब में कहा, “बिलकुल, आज की दुनिया में यह कोई नई बात नहीं है. यह वह मुद्दा है जिसे हम दशकों से उठाते आ रहे हैं. यह एक ऐसी सच्चाई है जिसे हम मध्य पूर्व में भी देख चुके हैं, जहां इसी तरह की हरकतों ने आम जनजीवन को बर्बाद किया है.”
यह भी पढ़ें: 'भारत-पाकिस्तान से हथियार डालने को नहीं कह सकते, परमाणु युद्ध...,' बोले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस
प्रवक्ता ने आगे कहा, “कश्मीर में जो कुछ हुआ, वह पूरी तरह से अवैध और अस्वीकार्य है. दुनिया ने इस तरह की हिंसा को नकारा है. हम पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हैं.”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











