
हांगकांग के अपार्टमेंट में भीषण आग, कई इमारतें जलकर खाक, 13 की मौत
AajTak
हांगकांग के ताई पो जिले में बुधवार दोपहर 31 मंजिला आवासीय टावरों में लगी भीषण आग ने तबाही मचा दी. अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 से ज़्यादा घायल हैं. 700 से अधिक फायरफाइटर्स राहत और बचाव में लगे हैं.
हांगकांग के ताई पो ज़िले में बुधवार दोपहर एक बड़े आवासीय परिसर में लगी आग ने शहर को दहला दिया. वांग फुक कोर्ट नामक 2,000 फ्लैटों वाले इस आवासीय परिसर में अचानक उठी लपटों ने कई ऊंची इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया. धुएं के काले बादल दूर-दूर तक दिखाई दिए और अफरातफरी मच गई.
सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, यह आग दोपहर करीब 2:51 बजे स्थानीय समय पर शुरू हुई और देखते ही देखते 31 मंजिला टावरों की कई मंजिलों तक फैल गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विसेज़ विभाग ने इसे "लेवल-5 अलार्म फायर" घोषित किया, जो हांगकांग में आग की सबसे गंभीर श्रेणी है.
यह भी पढ़ें: बोकारो के सिटी सेंटर में लगी भीषण आग, 6 से अधिक दुकानें जल कर राख, देखें
अब तक कम से कम 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हैं. इनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है. मृतकों में 37 वर्षीय फायरफाइटर भी शामिल है, जिसे सरकारी अधिकारियों ने "बहादुर और कर्तव्यनिष्ठ" बताते हुए श्रद्धांजलि दी है.
कुछ लोगों के इमारतों में फंसे होने की आशंका
हांगकांग सरकार और फायर सर्विसेज विभाग ने कहा है कि कुछ लोग अब भी इमारतों के अंदर फंसे हो सकते हैं, हालांकि आधिकारिक संख्या बताना अभी संभव नहीं है. बचाव दल के लिए धुएं, ऊंचाई और संकरी सीढ़ियां सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











