
हर 14 मिनट में एक वाहन चोरी... इन कारों पर चोरों की नज़र! दिल्ली-NCR का ये इलाका सबसे खतरनाक
AajTak
Vehicle Theft in India: देश में साल 2023 में कार चोरी की घटनाओं में 2.5 गुना वृद्धि देखने को मिली है. ACKO की रिपोर्ट में वाहन चोरी की वारदातों को लेकर दिलचस्प खुलासे हुए हैं. इस रिपोर्ट में ऐसे कई तथ्य पेश किए गए हैं जो आपके लिए जानने जरूरी हैं.
ACKO ने वाहन चोरी की घटनाओं पर आधारित 'थेफ्ट एंड द सिटी 2024' का अपना दूसरा संस्करण जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि 2022 और 2023 के बीच भारत में वाहन चोरी की घटनाओं में 2.5 गुना वृद्धि हुई है. इसके अलावा इस रिपोर्ट में कई दिलचस्प खुलासे हुए हैं, मसलन किस कार पर चोरों की नजर सबसे ज्यादा है, चोरी की वारदात वाले हॉट स्पॉट और सबसे ज्यादा वाहन चोरी किस शहर में हुई है. इस रिपोर्ट में ऐसे कई तथ्य पेश किए गए हैं जो आपके लिए जानने जरूरी हैं.
इस शहर में सबसे ज्यादा वाहन चोरी:
रिपोर्ट से पता चलता है कि दिल्ली में सबसे ज्यादा वाहन चोरी की घटनाएं होती हैं, इसके बाद चेन्नई और बेंगलुरु में भी वाहन चोरी की घटनाओं में तगड़ा इजाफा देखा गया है, जो कि चेन्नई में 2022 में 5% से बढ़कर 2023 में 10.5% और बेंगलुरु में 2022 में 9% से बढ़कर 2023 में 10.2% हो गई. इस बीच, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता जैसी सिटी देश में सबसे कम वाहन चोरी वाले शहरों के रूप में उभरी हैं. इस दौरान भारत में कारों की तुलना में 9.5 गुना अधिक बाइकें चोरी हुईं हैं.
हर 14 मिनट में वाहन चोरी:
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (Delhi-NCR) में हर 14 मिनट में एक वाहन चोरी की घटना हुई है, 2023 में औसतन हर दिन वाहन चोरी के 105 मामले दर्ज किए गए हैं. अधिकांश वाहन चोरी तीन दिन - मंगलवार, रविवार और गुरुवार को हुई हैं. ऐसे में लोगों को इन तीन दिनों तो ख़ासा सतर्क रहने की जरूरत है. हालांकि यह सामने नहीं आ सका है कि इन तीन दिनों ही वाहन चोरी की सबसे ज्यादा घटनाएं क्यों हुई हैं.
ACKO के पहले संस्करण के रिपोर्ट में बताया गया था कि, साल 2022 के दौरान भजनपुरा और उत्तम नगर इलाके में सबसे ज्यादा वाहन चोरी की वारदाते हुई हैं. इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि, दिल्ली के उत्तरी भाग के कुछ इलाके शाहदरा, पटपड़गंज और बदरपुर में भी वाहन चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. तो यदि आप इन इलाकों में विजिट करते हैं तो अपने वाहन का खासा ख्याल रखें.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











