
‘हर हर महादेव’ के साथ तेज प्रताप यादव का बदला अंदाज़! बताया भोलेनाथ को खुश करने का तरीका? देखें वीडियो
ABP News
Tej Pratap Yadav: जेजेडी के संस्थापक तेजप्रताप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह शिवजी की नियमित पूजा से जुड़े नियमों के बारे में बता रहे हैं.
उन्होंने कहा कि, रोजाना सुबह स्नान के बाद निर्मल मन से भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि, भक्ति दिखावे से नहीं, बल्कि भावना से होनी चाहिए. एक सच्चे भाव से चढ़ाया गया एक बेलपत्र भी महादेव को प्रसन्न कर सकता है.
Daily Puja Tips: पूजा में कौन सी सामग्री दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं कौन सी नहीं, जानें
तेज प्रताप ने वीडियो में परंपरागत पूजा सामग्री का भी जिक्र किया. उनके मुताबिक, शुद्ध जल, दुध और बेलपत्र भगवान शिव को अर्पित करना केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि पवित्रता और समर्पण का प्रतीक भी है. क्योंकि बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है.
उनका तर्क है कि, नियमित रूप से बेलपत्र अर्पित करने से व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा और अनुशासन आता है. कहने का मतलब साफ है कि, मन में द्वेष रखने की बजाए प्रेम भाव से भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए.













