
'हर किसी की जवाबदेही तय होगी,' इजरायल में सुरक्षा चूक पर बोले नेतन्याहू
AajTak
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहली बार सुरक्षा में चूक को स्वीकार किया है. उन्होंने हमास के लड़ाकों की बर्बरता पर जवाबदेही तय करने की बात कही है. नेतन्याहू ने कहा, सुरक्षा में खामियों पर हर किसी की जवाबदेही तय की जाएगी. यहां तक कि मैं खुद जवाबदेही में शामिल हूं.
हमास के लड़ाकों के खिलाफ इजरायल युद्ध के मैदान में है. इस बीच, बुधवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहली बार सुरक्षा में चूक को स्वीकार किया है. उन्होंने कहा, 7 अक्टूबर को सुरक्षा में चूक हुई और हमास के आतंकियों ने घुसकर नागरिकों के साथ बर्बरता की है. सुरक्षा में खामियों पर हर किसी की जवाबदेही तय की जाएगी. यहां तक कि मैं खुद जवाबदेही में शामिल हूं.
बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास के लड़ाकों ने अचानक इजरायल में हमला बोल दिया था. वहां 20 मिनट में 5 हजार से ज्यादा रॉकेट और मिसाइलें छोड़ी थीं. ये लड़ाके इजरायल के अंदर घुसे और नागरिकों के साथ बर्बरता की थी. वहां बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई थी. कई लोग घायल हुए थे. बाद में हमास के लड़ाके कुछ नागरिकों को बंधक बनाकर गाजा ले गए थे.
'इजरायल का युद्ध जीतना ही होगा'
नेतन्याहू ने कहा, सबसे पहले इजराइल को ये युद्ध जीतना ही होगा, इसे हमारे अस्तित्व की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है. उन्होंने वादा किया कि हमास का सफाया करने और बंधकों को वापस लाने के लिए जल्द ही गाजा में जमीनी घुसपैठ की जाएगी.
'सुरक्षा खामी की पूरी जांच की जाएगी'
नेतन्याहू ने कहा, 7 अक्टूबर हमारे इतिहास का एक काला दिन था. हम दक्षिणी सीमा और गाजा क्षेत्र में जो हुआ उसकी तह तक जाएंगे. सुरक्षा खामी की पूरी जांच की जाएगी. हर किसी को इस बारे में जवाब देना होगा, जिसमें मैं भी शामिल हूं. लेकिन यह सब युद्ध के बाद ही होगा.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









