
हर्षदीप कौर ने शेयर की बेटे की नई फोटो, मनाया 1 मंथ बर्थडे, Photos
AajTak
बॉलीवुड सिंगर हर्षदीप कौर हाल ही में मां बनी थीं और अब उनका बेटा एक महीने का हो गया है. इस खुशी में हर्षदीप ने बेटे की एक नई फोटो पोस्ट करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा है. इस पोस्ट में बेटे का वन मंथ बर्थडे सेलिब्रेट करतीं हर्षदीप ने अपना प्यार जाहिर किया है.
बॉलीवुड सिंगर हर्षदीप कौर हाल ही में मां बनी थीं और अब उनका बेटा एक महीने का हो गया है. इस खुशी में हर्षदीप ने बेटे की एक नई फोटो पोस्ट करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा है. इस पोस्ट में बेटे का एक वन मंथ बर्थडे सेलिब्रेट करतीं हर्षदीप ने अपना प्यार जाहिर किया है. बेटे संग ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर करते हुए हर्षदीप कौर ने लिखा, ''विश्वास नहीं हो रहा कि हुनर आज एक महीने का हो गया है. समय सही में जाने कहां उड़ जाता है. आज मैं मां बनने का एक महीना पूरा होना सेलिब्रेट कर रही हूं. इस छोटे से लड़के ने मुझे बहुत कुछ सिखा दिया है. मैं तुमसे प्यार करती हूं मेरे प्यारे और मैं उम्मीद करती हूं कि तुम्हें वो सबकुछ दूं जो मैं दे सकती हूं.''More Related News













