
हरियाणा में हादसा, धुंध के बीच ट्रक से टकरा गई स्कूल बस, 22 बच्चे घायल
AajTak
हरियाणा के यमुनानगर में धुंध के बीच एक प्राइवेट स्कूल की बस ट्रक से टकरा गई. इस घटना में 22 बच्चे घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. सूचना मिलने के बाद बच्चों के अभिभावक अस्पताल पहुंच गए.
हरियाणा के यमुनानगर में धुंध के बीच एक स्कूल बस ट्रक से टकरा गई. इस घटना में 22 बच्चे घायल हो गए. बताया जा रहा है कि बस में करीब 40-45 बच्चे सवार थे. बच्चों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, यह हादसा यमुनानगर के साढौरा इलाके में कालाअंब रोड पर हुआ. यहां एक प्राइवेट स्कूल की बस ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार बच्चों और दूसरे स्टाफ के बीच चीख-पुकार मच गई. हादसे में करीब 22 बच्चे व स्टाफ के दो लोग घायल हो गए. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
हादसे की जानकारी मिलते ही बच्चों के अभिभावक और स्कूल स्टाफ अस्पताल पहुंच गया. कुछ लोगों का कहना है कि यह हादसा ओवरटेक करते समय गलत दिशा में खड़े ट्रक की वजह से हुआ है. पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि बस में 40 से 45 बच्चे सवार थे, हालांकि स्कूल की प्रिंसिपल इस बात से बचतीं नजर आईं.
हादसे को लेकर क्या बोलीं स्कूल की प्रिंसिपल?
स्कूल की प्रिंसिपल अंजू गोस्वामी ने कहा कि बस में कितने बच्चे सवार थे, यह अभी देखना पड़ेगा, क्योंकि एग्जाम भी चल रहे हैं. अभी मुझे पूरी जानकारी लेनी पड़ेगी. कंडक्टर ही बता पाएगा कि बस में कितने बच्चे सवार थे.
ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया. हम क्या कर सकते हैं. उसकी अपनी सोच है. बच्चों को इलाज के लिए भर्ती कराया जा रहा है. एक बच्चे को आंख के पास चोट आई थी तो उसका इलाज प्राइवेट डॉक्टर से करवाया जा रहा है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.








