
हरियाणा में सियासी घमासान... कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने CM नायब सिंह सैनी पर फिर साधा निशाना
AajTak
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर फिर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें 'हवा से उतरकर' मंत्रियों-विधायकों से चर्चा करनी चाहिए. विज ने मोहनलाल बडोली पर लगे गंभीर आरोपों के चलते उनके इस्तीफे की मांग की. दिल्ली चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने AAP की हार तय बताई और हरियाणा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं.
हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं और अब वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर लगातार निशाना साध रहे हैं. सोनीपत में पहुंचे अनिल विज ने दो टूक कहा कि मुख्यमंत्री को 'हवा से उतरकर' मंत्रियों और विधायकों के साथ समाधान पर चर्चा करनी चाहिए. वहीं, दिल्ली चुनावों को लेकर अनिल विज ने कहा, अरविंद केजरीवाल और उनके कार्यकर्ताओं के चेहरे उतरे हुए हैं, जिससे उनकी हार तय लग रही है.
दरअसल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अनिल विज के बीच मतभेद अब जगजाहिर हो चुके हैं. विज ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे सरकार की खामियां उजागर करेंगे और अपनी आत्मा से बयान देते रहेंगे. उन्होंने यह भी इशारा किया कि हरियाणा सरकार में आंतरिक कलह बढ़ रही है.
ये भी पढ़ें- 'नायब जबसे CM बने हैं, हेलिकॉप्टर में रहते हैं...', अनिल विज ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
मोहनलाल बडोली और रॉकी मित्तल पर तीखा हमला
अनिल विज ने मोहनलाल बडोली और सिंगर रॉकी मित्तल पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बडोली पर सामूहिक दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगे हैं, इसलिए नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. जब तक वे निर्दोष साबित नहीं हो जाते, तब तक उनका बीजेपी महिला संगठन की बैठक में शामिल होना उचित नहीं है.
हरियाणा सरकार के 100 दिन पूरे, योजनाओं की दी जानकारी

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









