
हरियाणा में लिव इन पार्टनर की हत्या, आरोपी थाने जाकर बोला- उसे मार दिया, लाश घर में पड़ी
AajTak
सरोज पिछले 8 महीने से अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ लिव इन में रहने लगी थी. दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था. आज सुबह प्रेमी पुलिस थाने पहुंचा. उसने पुलिस को बताया कि प्रेमिका की हत्या कर दी है और शव घर में ही पड़ा हुआ है.
हरियाणा के दादरी शहर के वार्ड-16 स्थित एक मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक व्यक्ति ने चुन्नी से गला दबाकर प्रेमिका की हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी संदीप खुद चलकर सिटी पुलिस थाने पहुंचा और अपने जुर्म का इकरार किया. इसके बाद पुलिस उसे लेकर मकान पर पहुंची तो वहां फर्श पर उसकी प्रेमिका सरोज का शव पड़ा मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया. जहां शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया. वहीं पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. दरअसल, 35 साल की महिला सरोज मूलरूप से दादरी के गांव कलियाणा की रहने वाली थी. उसकी शादी बादशाहपुर हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं. पति से अनबन होने के कारण वह पिछले करीब आठ माह से बलकरा गांव निवासी संदीप के साथ दादरी के वार्ड-16 स्थित एक किराए के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी.
चुनरी से घोट दिया सरोज का गला
संदीप पेशे से चालक है और 15 सितंबर की शाम ही वो घर आया. शनिवार सुबह सरोज और संदीप के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और इसके बाद संदीप ने सरोज की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद प्रेमिका के शव को फर्श पर ही छोड़कर सिटी थाने पहुंच गया.
देखें वीडियो...
थाने जाकर बोला- प्रेमिका की हत्या कर दी
संदीप बस स्टैंड चौकी पहुंचा. उसने पुलिस को बताया कि उसने लिव इन पार्टनर सरोज की हत्या कर दी है. शव मकान की रसोई के सामने पड़ा हुआ है. बस स्टैंड चौकी प्रभारी संदीप पिलानिया और सिटी एसएचओ राजकुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस के पहुंचने के बाद एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और रसोईघर के सामने पड़े शव की जांच की. वहीं, पुलिस को सरोज के गले से चुन्नी भी बरामद हुई है. सरोज की मां और भाई भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने संदीप पर सरोज की हत्या करने का आरोप लगाया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



