
हरियाणा में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत और कांग्रेस की अप्रत्याशित हार के पीछे PM मोदी का 'बूथ मंत्र'
AajTak
हरियाणा चुनाव में बीजेपी ने बूथ-स्तरीय रणनीति और शानदार चुनाव प्रबंधन के जरिए कांग्रेस को करारी शिकस्त दी. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने जाट बनाम गैर-जाट की राजनीति से ऊपर उठकर जातिगत ध्रुवीकरण को तोड़ते हुए जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस का जाति-आधारित राजनीति पर अधिक निर्भर रहना उसकी हार का कारण बना.
8 अक्टूबर का दिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए जीत का जश्न था और कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत का मार्ग प्रशस्त किया और कांग्रेस की उम्मीदों पर एक बार फिर पानी फेर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर जाति के आधार पर समाज को बांटने की साजिश रचने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस जातिवाद और सांप्रदायिक आधार पर चुनाव लड़ती है. हिंदू समाज को बांटकर अपनी जीत की रणनीति बनाना कांग्रेस की राजनीति का आधार है. कांग्रेस की पूरी व्यवस्था और शहरी नक्सलियों का गैंग जनता को गुमराह करने में जुटा रहा. उन्होंने दलितों के बीच झूठ फैलाने की कोशिश की, लेकिन दलित समुदाय ने उनकी खतरनाक मंशा को भांप लिया. दलितों ने समझ लिया कि कांग्रेस उनके आरक्षण को छीनकर उनका वोट बैंक बांटना चाहती थी.'
जमीनी काम बनाम सोशल मीडिया का शोर
हरियाणा चुनाव में कई मुद्दे सोशल मीडिया पर छाए रहे, जैसे कि बेरोजगारी, किसानों का गुस्सा, और जाट समुदाय का बीजेपी से नाराज होना. लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद इन सभी मुद्दों की हवा निकल गई. कांग्रेस को भरोसा था कि इस बार चुनाव उनके पक्ष में जाएगा, क्योंकि लोकसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने 5-5 सीटें जीती थीं. इस स्थिति को देखकर कांग्रेस ने मान लिया था कि विधानसभा चुनाव में भी यही समीकरण रहेगा और वे आसानी से जीत जाएंगे.
कांग्रेस की यह ओवरकॉन्फिडेंस बीजेपी के लिए वरदान साबित हुई. बीजेपी ने महीन चुनाव प्रबंधन की रणनीति अपनाई और बूथ स्तर तक का ध्यान रखा. जब चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को यह बताया गया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह की कमी है, तो उन्होंने खुद हरियाणा के बूथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया. इस संवाद ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया और इसका परिणाम बीजेपी की जीत के रूप में सामने आया.
जाट बनाम गैर-जाट चुनाव
बीजेपी ने इस बार जाट उम्मीदवारों की संख्या घटाकर केवल 14 कर दी और अन्य जातियों जैसे ओबीसी, ब्राह्मण, पंजाबी और कायस्थ उम्मीदवारों पर ध्यान केंद्रित किया. कांग्रेस का पूरा फोकस जाट वोटों पर था, लेकिन बीजेपी ने अन्य जातियों के वोटों को अपने पक्ष में कर लिया. हरियाणा के कुछ निर्वाचन क्षेत्रों जैसे असंध, पुंडरी, अंबाला छावनी में मुकाबला कड़ा था. वहीं, निर्दलीय और बागियों ने कांग्रेस की राह और मुश्किल कर दी, जिन्होंने 11.66% वोट हासिल किए, जबकि आईएनएलडी-बीएसपी गठबंधन ने लगभग 6% वोट हासिल किए.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




