
हरियाणा में क्षेत्रीय पार्टियों के सामने वजूद का संकट... अर्श से फर्श पर पहुंचे इनेलो-जेजेपी, जानें ऐसा क्यों हुआ
AajTak
इस बार के लोकसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी सिर्फ 0.87 प्रतिशत मत हासिल कर सकी, वहीं इंडियन नेशनल लोकदल को मात्र 1.74 फीसदी वोट मिले. जाट समुदाय इनेलो और जेजेपी का प्राथमिक वोट बैंक रहा है. लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में जाट कांग्रेस की तरफ चले गए. ऐसे में पार्टी का अस्तित्व बचाए रखने के लिए इस विधानसभा चुनाव में जहां इनेलो ने बसपा के साथ गठबंधन किया हैं, वहीं जेजेपी ने चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी से हाथ मिलाया है.
हरियाणा में राष्ट्रीय पार्टियों की बढ़ती लोकप्रियता और प्रभाव क्षेत्रीय दलों पर भारी पड़ रहा है. विगत कुछ वर्षों के चुनावी आंकड़े इसकी गवाही देते हैं. साल 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली थी. दोनों दलों का वोट शेयर क्रमशः 36.49 और 28.08 प्रतिशत रहा था. मत प्रतिशत के लिहाज से जननायक जनता पार्टी 10 सीटें जीतकर तीसरे सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी. उसे 14.80 फीसदी वोट मिले थे.
वहीं 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा 33.5 प्रतिशत वोट शेयर के साथ सबसे बड़ी पार्टी रही थी. इंडियन नेशनल लोकदल 24.11 प्रतिशत वोट लेकर दूसरे और कांग्रेस 20.58 फीसदी मतों के साथ तीसरे स्थान पर रही थी. साल 2018 तक इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) हरियाणा की लोकप्रिय और दमदार क्षेत्रीय पार्टी हुआ करती थी. लेकिन चौटाला परिवार में फूट पड़ी और इसका सीधा असर 1996 में चौधरी देवीलाल द्वारा स्थापित पार्टी पर पड़ा. दुष्यंत चौटाला ने अपने पिता अजय सिंह चौटाला के साथ इंडियन नेशनल लोकदल से रिश्ता तोड़ा और जननायक जनता पार्टी के नाम से नई पार्टी स्थापित की.
यह भी पढ़ें: AAP के साथ गठबंधन या सांसदों की नाराजगी? हरियाणा चुनाव को लेकर अब कांग्रेस में खींचतान, फिर होगी CEC बैठक
लोकसभा चुनाव में जेजेपी-इनेलो का सुपड़ा साफ
इसके बाद 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में इनेलो का मत प्रतिशत सिर्फ 2.44 प्रतिशत रह गया और पार्टी सिर्फ एक सीट जीत पाई. वहीं जेजेपी ने 14.80 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 10 सीटें जीतने में कामयाब रही और बीजेपी के साथ गठबंधन सरकार में शामिल हुई. राजनीतिक विश्लेषकों ने संभावना जतायी कि जेजेपी अब इनेलो की जगह हरियाणा की सबसे मजबूत क्षेत्रीय पार्टी के रूप में उभरेगी. लेकिन सिर्फ 5 साल के अंदर ही दुष्यंत चौटाला की पार्टी भी बिखरनी शुरू हो गई. पार्टी के 10 में से चार विधायक देवेंद्र सिंह बबली, जोगीराम सिहाग, अनूप धानक और रामकुमार गौतम भाजपा में शामिल हो गए. वहीं तीन कांग्रेस के पाले में चले गए.
अब जेजेपी के कुनबे में सिर्फ तीन विधायक रह गए, जिनमें स्वयं दुष्यंत चौटाला और उनकी माता नैना चौटाला भी शामिल हैं. जेजेपी और इनेलो की लोकप्रियता किस हद तक गिर चुकी है, इसका अंदाजा 2024 के लोकसभा चुनाव नतीजों से लगाया जा सकता है. इस बार के लोकसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी सिर्फ 0.87 प्रतिशत मत हासिल कर सकी, वहीं इंडियन नेशनल लोकदल को मात्र 1.74 फीसदी वोट मिले. जाट समुदाय इनेलो और जेजेपी का प्राथमिक वोट बैंक रहा है. लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में जाट कांग्रेस की तरफ चले गए. ऐसे में पार्टी का अस्तित्व बचाए रखने के लिए इस विधानसभा चुनाव में जहां इनेलो ने बसपा के साथ गठबंधन किया हैं, वहीं जेजेपी ने चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी से हाथ मिलाया है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



