
हरियाणा में कांग्रेस ने दो दशक बाद बदली रणनीति, जाट-दलित की बजाय जाट-OBC पर फोकस
AajTak
हरियाणा में कांग्रेस ने एक बार फिर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधायक दल का नेता चुन लिया है तो प्रदेश अध्यक्ष की कमान राव नरेंद्र को सौंपी है. हरियाणा में 2007 से कांग्रेस की कमान दलित चेहरे के हाथों में रही है, लेकिन अब ओबीसी को सौंपी है. इस तरह जाट और ओबीसी केमिस्ट्री बनाने का दांव चला है.
हरियाणा में कांग्रेस की सियासत भूपेंद्र सिंह हुड्डा के इर्द-गिर्द सिमटी हुई है. कांग्रेस हाईकमान ने एक बार फिर से भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी सौंप दी है और प्रदेश अध्यक्ष की कमान राव नरेंद्र को सौंपी है. 2024 विधानसभा चुनाव के बाद से हरियाणा की राजनीति में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का बेसब्री से इंतजार था, जिसका ऐलान मंगलवार को कर दिया गया है.
कांग्रेस ने विधायक दल के नेता के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा के रूप में जाट समाज को चुना है, जबकि प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर ओबीसी समाज को सौंपी है. इस तरह कांग्रेस ने हरियाणा की राजनीति में क़रीब दो दशक के बाद अपनी सियासी रणनीति में बदलाव किया है.
हरियाणा में कांग्रेस लंबे अरसे से दलित समाज को पार्टी संगठन की कमान सौंपती रही है, लेकिन इस बार दलित चेहरे को तवज्जो देने के बजाय यादव समाज से आने वाले राव नरेंद्र पर दांव खेला है. जाट-दलित समीकरण को आज़माकर देख चुकी कांग्रेस ने अब जाट-ओबीसी के सहारे हरियाणा में आगे बढ़ने का फ़ैसला किया है.
हरियाणा में बदली कांग्रेस की रणनीति
हरियाणा में कांग्रेस लगातार तीन बार से विधानसभा चुनाव हार रही है. कांग्रेस 2007 से लेकर अभी तक जाट और दलित सियासी केमिस्ट्री बनाकर किस्मत आज़माती रही है. 2007 में फूलचंद मुलाना को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का सियासी प्रयोग किया था. फूलचंद मुलाना सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहे थे. मुलाना के हाथ में पार्टी संगठन की कमान थी तो सत्ता की बागडोर भूपेंद्र हुड्डा के पास थी. इस तरह कांग्रेस जाट और दलित समीकरण बनाकर 2014 तक राज किया.
फूलचंद मुलाना के बाद कांग्रेस ने अशोक तंवर, कुमारी सैलजा और चौधरी उदयभान को प्रदेश अध्यक्ष बनाया. ये चारों नेता दलित समुदाय से थे, लेकिन 18 साल के बाद कांग्रेस ने दलित के बजाय ओबीसी समाज को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. कांग्रेस इस बदलाव के ज़रिए हरियाणा में नए जातीय समीकरण को साधने का दांव चला है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






