
हरियाणा निगम चुनावों में बीजेपी-JJP के बाद निर्दलीयों का बोलबाला, AAP का खुला खाता
AajTak
Haryana municipal elections Result: हरियाणा नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने 22 सीटों पर जीत हासिल की. जबकि जेजेपी को 3 सीटें मिलीं. वहीं, आम आदमी पार्टी भी खाता खोलने में सफल रही. पार्टी को 1 सीट मिली. इसके अलावा एक सीट INLD को मिली. 19 सीटों पर निर्दलीय जीतने में सफल रहे.
हरियाणा नगर निकाय चुनाव में बीजेपी-जेजेपी आधे से ज्यादा शहरों में अपना कब्जा जमाने में कामयाब रही. दोनों पार्टियों ने 46 सीटों में से 25 पर जीत हासिल की है. हरियाणा में रविवार को 18 नगर परिषद और 28 नगर पालिकाओं पर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ था.
उधर, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जीतने वाले प्रत्याशियों को बधाई दी. उन्होंने कहा, नतीजे दिखाते हैं कि लोगों का विश्वास बीजेपी पर है. चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी ने 22 सीटों पर जीत हासिल की. जबकि जेजेपी को 3 सीटें मिलीं. वहीं, आम आदमी पार्टी भी खाता खोलने में सफल रही. पार्टी को 1 सीट मिली. इसके अलावा एक सीट INLD को मिली. 19 सीटों पर निर्दलीय जीतने में सफल रहे.
चुनाव आयोग के मुताबिक, 18 नगर परिषद की सीटों में से बीजेपी ने 10 पर जीत हासिल की. जेजेपी को 1, INLD को 1 सीट मिली. 6 निर्दलियों ने भी जीत हासिल की. वहीं, 28 नगर पालिकाओं में बीजेपी ने 12, जेजेपी ने 2, आप ने 1, निर्दलियों ने 13 पर जीत हासिल की. इस चुनाव में जहां बीजेपी, जेजेपी, INLD और आप के उम्मीदवार पार्टी के चुनाव चिन्ह के साथ लड़े थे. वहीं, कांग्रेस ने इस चुनाव में हिस्सा नहीं लिया था. हालांकि, कुछ कांग्रेसियों और कार्यकर्ताओं ने कही जगहों पर निर्दली उम्मीदवारों का समर्थन किया था. आम आदमी पार्टी ने इस्माईलाबाद कुरुक्षेत्र में जीत हासिल की. सीएम खट्टर ने कहा, मैं बीजेपी के जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई देता हूं. यह जीत लोगों के विश्वास की जीत है, जो वे 2014 के बाद से लगातार बीजेपी पर दिखा रहे हैं. यह जीत पार्टी के कार्यकर्ताओं को समर्पित की है. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि अग्नीपथ योजना के खिलाफ विरोध का असर इन चुनावों पर पड़ा है. उन्होंने कहा, युवाओं को यह समझ आ गया है कि यह स्कीम देश के हित में है. यहां तक कि सेना में भर्ती बड़े अफसरों ने भी यह कहा है कि इस योजना का लाभ देश को भविष्य में मिलेगा. उन्होंने कहा, बीजेपी और जेजेपी ने कांग्रेस विधायकों के क्षेत्रों में 12 सीटें जीती हैं. उन्होंने कांग्रेस के चुनाव न लड़ने को लेकर कहा कि विपक्ष को पता था कि वह हार जाएंगे इसलिए इस चुनाव से भाग गए.
हरियाणा विधानसभा की बात करें तो 90 सीटों वाले राज्य में बीजेपी के पास 40, जेजेपी के पास 10, कांग्रेस के पास 31 सीटें हैं. वहीं, 7 विधायक निर्दलीय हैं. जबकि INLD और हरियाणा लोकहित पार्टी का 1-1 विधायक है.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




