
हरियाणा चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज कांग्रेस में शामिल
AajTak
हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज ने कांग्रेस का 'हाथ' थाम लिया. इस दौरान बीजेपी के करीब 200 पदाधिकारियों, सरपंचों, पूर्व सरपचों और ब्लॉक समिति सदस्यों ने भी कांग्रेस का दामन थामा.
हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज ने कांग्रेस का 'हाथ' थाम लिया. इस दौरान बीजेपी के करीब 200 पदाधिकारियों, सरपंचों, पूर्व सरपचों और ब्लॉक समिति सदस्यों ने भी कांग्रेस का दामन थामा. इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के दर्जनभर पदाधिकारियों ने भी कांग्रेस ज्वाइन की. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी जनता ही नहीं, अपने नेता और कार्यकर्ताओं तक का सम्मान नहीं करती. पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में सभी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. दोनों नेताओं ने कर्ण देव कंबोज, उनके साथियों और AAP के बागी नेताओं का कांग्रेस में वेलकम किया और पूर्ण मान-सम्मान का भरोसा दिलाया.
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आप सभी लोगों ने सही समय पर सही फैसला लिया है. अपने फैसले और नीतियों से बीजेपी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पूर्ण रूप से एससी और ओबीसी विरोधी मानसिकता की शिकार है. इसीलिए उसके सबसे बड़े ओबीसी नेता को पार्टी छोड़नी पड़ी. सभी मिलकर एक ऐसी सरकार बनाएंगे जो 36 बिरादरी और हर वर्ग का सम्मान करेगी. साथ ही विकास के मामले में हरियाणा को देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे. वहीं, चौधरी उदयभान ने कहा कि कर्ण देव कंबोज जैसे साथियों के कांग्रेस में आने से अबकी बार पूरे हरियाणा के साथ जीटी रोड बेल्ट में भी बीजेपी का सूपड़ा साफ होना तय हो गया है.
कांग्रेस में शामिल होने पर कर्ण देव कंबोज ने कहा कि बीजेपी जनता ही नहीं, बल्कि खुद के नेता और कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करती. खासतौर पर सत्ताधारी पार्टी ने ओबीसी समाज को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ा. बीजेपी सिर्फ ओबीसी का वोट हासिल करना चाहती है, लेकिन उसे अधिकार नहीं देना चाहती. इसलिए इसबार चुनाव में दलित और पिछड़ा वर्ग एकजुट होकर बीजेपी के अहंकार को तोड़ने का काम करेगा और प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनवाएगा.
पूर्व विधायक बंताराम वाल्मीकि, तेजवीर सिंह और बीजेपी के मीडिया प्रभारी रहे एडवोकेट राजकुमार शर्मा भी कांग्रेस में शामिल हुए. कर्ण देव कंबोज के साथ बलविंद्र धीमान (बीजेपी ओबीसी जिला अध्यक्ष, जींद), विपिन (चेयरमैन ब्लॉक समिति, रादौर), लवलीन टुटेजा (राज्य संयुक्त सचिव, AAP), चरण चौधरी (प्रधान सरपंच एसोसिएशन, बावल), देवेंद्र सिंह अरनेजा (पार्षद नगर पालिका, बावल), ऋषिपाल कंबोज (पूर्व चेयरमैन ब्लॉक समिति, इंद्री), रण सिंह (सरपंच, झाबुआ), भरत सिंह बावल (बीजेपी), मुकेश डागर, सुशील गुर्जर (पूर्व उप प्रधान चेयरमैन, इंद्री), पवन चौधरी, किरण पूनिया, अनुराग शर्मा, चरण चौधरी, देवेंद्र सिंह अरनेजा (पार्षद नगर पालिका, बावल), मांगेराम (सरपंच राज्यपूर), रजत (सरपंच, अल्हड़), कुलतार (पूर्व सरपंच, माखू माजरा), बब्बू (पूर्व सरपंच, रंढौली), विजय (पूर्व सरपंच, कुंजपूरा), विनोद कंबोज, प्रवेश कंबोज, दिलबाग बटान, संजीव सैनी, गोविंद शर्मा, गौरव शर्मा, सचिन फूसगढ़, विजय पथेड़, सुशांक, नवीन ओल्हाण, भरत सिंह बावल ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




