
हरियाणा के सोनीपत में देर रात हिली धरती, नींद से जागे लोग, 3.4 रही भूकंप की तीव्रता
AajTak
हरियाणा के सोनीपत में रात 1:47 बजे रिक्टर स्केल पर 3.4 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र सोनीपत ही था, जिससे लोग जाग गए और बाहर निकल आए, लेकिन किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली.
हरियाणा के सोनीपत में बीती देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. रात करीब 1 बजकर 47 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई. भूकंप का केंद्र सोनीपत ही रहा. अचानक धरती हिलने से लोग नींद से जाग गए और घबराकर घरों से बाहर निकल आए. हालांकि, झटके हल्के होने के कारण किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.
इससे पहले जुलाई में हरियाणा में 3.3 तीव्रता का भूकंप आया था जिसका केंद्र रोहतक शहर से सिर्फ 17 किमी दूर था. जुलाई में कई बार हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए. हरियाणा में आने वाले भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए जाते हैं.
दिल्ली-एनसीआर में बार-बार क्यों आता है भूकंप?
दरअसल दिल्ली-एनसीआर का इलाका सिस्मिक जोन-4 में आता है, जिसे मध्यम से उच्च जोखिम वाला भूकंप क्षेत्र माना जाता है. यह क्षेत्र हिमालयी टकराव क्षेत्र से महज 250 किलोमीटर दूर है, जहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में टकराती हैं. इस टकराव से लगातार ऊर्जा जमा होती है, जो समय-समय पर भूकंप के झटकों के रूप में बाहर निकलती है.
दिल्ली के आसपास कई सक्रिय भ्रंश रेखाएं (फॉल्ट लाइन्स) मौजूद हैं, जिनमें दिल्ली-हरिद्वार रिज, महेंद्रगढ़-देहरादून फॉल्ट, सोहना फॉल्ट और यमुना रिवर लाइनमेंट शामिल हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











