
हरियाणा की 20 विधानसभा सीटों पर फिर से चुनाव कराने की मांग, SC में याचिका दायर
AajTak
हरियाणा विधानसभा की 20 सीटों पर फिर से चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. पार्टी ने अदालत में याचिका दाखिल कर जल्द से जल्द सुनवाई करने की मांग की थी. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि आप चाहते है कि हरियाणा की चुनी हुई सरकार के शपथ ग्रहण पर हम रोक लगाए. अदालत ने नई सरकार के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है.
हरियाणा में नायब सैनी नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो गया है. इसके इतर हाल ही में संपन्न हुए हरियाणा विधानसभा की 20 सीटों पर फिर से चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. पार्टी ने अदालत में याचिका दाखिल कर जल्द से जल्द सुनवाई करने की मांग की थी. हालांकि. कोर्ट ने उनकी याचिका पर जल्द सुनवाई का भरोसा नहीं दिया है. याचिका में बीजेपी के मुख्यमंत्री नायब सैनी के मुख्यमंत्री पद पर शपथ ग्रहण पर रोक लगाने की मांग की थी.
सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि आप चाहते है कि हरियाणा की चुनी हुई सरकार के शपथ ग्रहण पर हम रोक लगाए. अदालत ने नई सरकार के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. याचिकाकर्ता ने अपनी अर्जी में शपथ ग्रहण पर रोक लगाने की भी मांग की थी.
याचिकाकर्ता ने EVM में गड़बड़ी की जताई आशंका
याचिका में 20 सीटों पर ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जाहिर की गई है. याचिका में कहा गया है कि इन विधानसभा सीटों पर ईवीएम की बैटरी 99% तक चार्ज थी, जबकि बाकी जगह बैटरियां 60-70% चार्ज थी. याचिका में 20 विधानसभा सीटों पर पुनः चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग की गई है. साथ ही EVM को स्टोरेज करने के निर्देश भी मांगे गए हैं.
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की थी ECI अधिकारियों से मुलाकात
वहीं, हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलकात की और चुनाव के नतीजों पर आपत्ति जताई थी. कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, पवन खेड़ा और अजय माकन जैसे वरिष्ठ नेता शामिल थे.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










