
हरियाणा की हॉट सीट बनी उचाना कलां... पूर्व डिप्टी PM के पोते और पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे आमने-सामने
AajTak
हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत सिंह चौटाला, जो इस निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक हैं, फिर से चुनाव लड़ रहे हैं. वह हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पोते हैं. दुष्यंत चौटाला के खिलाफ नौकरशाह से राजनेता बने और कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह हैं.
हरियाणा विधानसभा चुनावों में थोड़ा ही समय बचा है. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं. इस बीच एक विधानसभा सीट ऐसी भी है, जहां दो प्रमुख राजनीतिक परिवारों के बीच मुकाबला होना है. इस पर सबकी नजरें टिकी हैं. दरअसल उचाना कलां एक जाट बहुल निर्वाचन क्षेत्र हैं. यहां 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में दो प्रमुख राजनीतिक परिवारों के बीच टकराव देखने को मिलेगा, जिनके बीच प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है. यहां से पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल के परपोते दुष्यंत सिंह चौटाला और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह आमने-सामने हैं.
हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत सिंह चौटाला, जो इस निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक हैं, फिर से चुनाव लड़ रहे हैं. वह हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पोते हैं. दुष्यंत चौटाला के खिलाफ नौकरशाह से राजनेता बने और कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह हैं. उन्होंने और उनके पिता बीरेंद्र सिंह ने इस साल की शुरुआत में भाजपा छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए.
उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र जींद जिले में आता है, जिसे राज्य का राजनीतिक गढ़ माना जाता है. किसान नेता सर छोटू राम के पोते बीरेंद्र सिंह 2014 में हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस से अपने चार दशक पुराने रिश्ते तोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे. दुष्यंत चौटाला के उचाना कलां विधानसभा सीट जीतने से पहले इसे बीरेंद्र सिंह परिवार का गढ़ माना जाता था. पूर्व केंद्रीय मंत्री खुद इस निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके हैं.
उनके बेटे बृजेंद्र सिंह पार्टी छोड़ने से पहले हिसार से भाजपा सांसद थे. 2019 में दुष्यंत चौटाला उनसे हिसार संसदीय सीट का चुनाव हार गए. हालांकि, बृजेंद्र सिंह उचाना कलां से दुष्यंत चौटाला को अपना मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी नहीं मानते. उन्होंने कहा, "मुख्य मुकाबला भाजपा से है."
बीजेपी ने देवेंद्र अत्री को बनाया है उम्मीदवार
राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा ने उचाना कलां सीट के लिए देवेंद्र चतर भुज अत्री को अपना उम्मीदवार बनाया है. दुष्यंत चौटाला ने 2019 में बृजेंद्र की मां प्रेम लता सिंह को 47,000 से अधिक मतों से हराकर यह सीट जीती थी. प्रेम लता ने 2014 में चौटाला को हराया था. अपने प्रचार अभियान के दौरान, बृजेंद्र सिंह ने विश्वास जताया कि कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़े जनादेश के साथ जीतेगी और इस निर्वाचन क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करने का वादा करते हुए कहा, "कांग्रेस के पक्ष में एक मजबूत लहर है."

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





