
हरिद्वार महाकुंभ: 8 से 15 अप्रैल तक छोटी-बड़ी गाड़ियों की एंट्री बैन, ट्रैफिक प्लान जारी
AajTak
8 अप्रैल से 15 अप्रैल तक प्रभावी रहने वाले ट्रैफिक प्लान के तहत शहर में किसी भी वाहन को नहीं आने दिया जाएगा. कुंभ स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना को देखते हुए मेला पुलिस ने यातायात नियंत्रण और भीड़ नियंत्रण के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया है.
हरिद्वार में कुंभ मेले की विधिवत शुरुआत हो गई है. कुंभ मेला 1 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगा. इस दौरान तीन शाही स्नान होने हैं. 12 अप्रैल, 14 अप्रैल और 27 अप्रैल को शाही स्नान होंगे. वहीं एक शाही स्नान 11 मार्च को पहले ही संपन्न हो चुका है. चूंकि दो शाही स्नान एक दिन के अंतराल पर पड़ रहे हैं इसलिए मेला पुलिस द्वारा शाही स्नानों को ध्यान में रखकर ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है. 8 अप्रैल से 15 अप्रैल तक प्रभावी रहने वाले ट्रैफिक प्लान के तहत शहर में किसी भी वाहन को नहीं आने दिया जाएगा. कुंभ स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना को देखते हुए मेला पुलिस ने यातायात नियंत्रण और भीड़ नियंत्रण के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया है. इसके मुताबिक शहर में किसी भी तरह के वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. बड़े और छोटे दोनों वाहनों के लिए यह प्लान लागू होगा. हालांकि यात्रियों की सुविधा के लिए शटल बसें भी चलाने का प्लान बनाया गया है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












