
हरिद्वारः जेल में हो रही थी रामलीला, दो कैदी सीढ़ी लगाकर फांद गए 22 फीट ऊंची दीवार, मदद करने वाला गिरफ्तार
AajTak
हरिद्वार की रोशनाबाद जेल में रामलीला मंचन के बीच शुक्रवार की रात दो कैदी सीढ़ी लगाकर 22 फीट ऊंची दीवार फांद गए थे. अभी तक दोनों कैदियों का पता नहीं लगा है. जेल से फरार होने में कैदियों की मदद करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में छह जेलकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया. वहीं फरार कैदियों की तलाश की जा रही है.
हरिद्वार जिला जेल में शुक्रवार की रात रामलीला का मंचन हो रहा था. इस दौरान दो कैदी सीढ़ी का सहारा लेकर 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए. पुलिस अब तक इन दोनों कैदियों को पकड़ने में नाकाम रही है, लेकिन इस फरारी में मदद करने वाले एक आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में जेल प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं. छह जेलकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, हरिद्वार के रोशनाबाद जेल में शुक्रवार की रात रामलीला का मंचन हो रहा था, उसी दौरान दो कैदी पंकज और रामकुमार जेल की ऊंची दीवार पर दो सीढ़ियां लगाकर फरार हो गए. यह घटना तब हुई, जब जेल परिसर में आयोजित रामलीला के कारण सुरक्षा व्यवस्था ढीली थी.
इन कैदियों की मदद करने के आरोप में सुनील नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसने फरारी के बाद कैदियों को पैसे और कपड़े मुहैया कराए थे. पुलिस का कहना है कि सुनील को इस बात की जानकारी थी कि कैदी जेल से फरार हो चुके हैं, फिर भी उसने उनकी सहायता की.
यह भी पढ़ें: रामलीला के मंचन के वक्त हरिद्वार जिला जेल से 2 कैदी फरार, अब पुलिस की 10 टीमें कर रहीं तलाश
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा कि इस मामले में सुनील को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. फरार कैदियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं. सुनील के अलावा अन्य अभियुक्तों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने इन कैदियों की मदद की. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











