
हरभजन संग शादी की अफवाहों ने खराब किया था गीता का करियर, हाथ से निकलीं चार फिल्में
AajTak
गीता बसरा इन दिनों अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी को लेकर खासी उत्साहित हैं. हाल ही में एक मौके पर वे अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं. बता दें, गीता क्रिकेटर हरभजन सिंह से सात साल पहले शादी के बंधन में बंधी थीं. नौ साल के रिलेशनशिप के बाद इन दोनों ने अपने रिश्ते को शादी में बदल लिया था. हालांकि गीता ने बताया कि हरभजन संग उनकी शादी की अफवाहों ने उनके करियर पर बुरा असर डाला था.
बॉलीवुड में एक्टर-एक्ट्रेसेज के लिंकअप की खबरें आम रही हैं. कभी इन खबरों से स्टार्स को फायदा होता है, तो कभी-कभी इसका बहुत बुरा प्रभाव भी पड़ता है. जैसा कि गीता बसरा और हरभजन सिंह के मामले में हुआ. हरभजन सिंह से लिंकअप व शादी की खबरें गीता के लिए मंहगी पड़ गई थीं. इस वजह से गीता के हाथों ने चार फिल्में चली गईं, उस वक्त गीता अपनी करियर के पीक पर थीं लेकिन अफवाहों ने उनके करियर की दिशा ही बदल दी.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












