
हरदा: पोलियो की दवा पिलाने के बहाने महिला ने बच्ची को दिया था जहर, आजीवन कारावास की सजा
AajTak
हरदा कोर्ट ने हत्या के मामले में एक महिला को अजीवन कारावास की सजा सुनाई है. तीन साल पहले आरोपी महिला ने अपने प्रेमी की तीन साल की बेटी को पोलियो की दवा पिलाने के बहाने जहर पिलाकर मार दिया था.
मध्य प्रदेश के हरदा जिले में तीन साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में कोर्ट ने एक महिला को अजीवन कारावास की सजा सुनाई है. आरोपी महिला ने इस हत्या को इसलिए अंजाम दिया था क्योंकि उसके प्रेमी ने करीब डेढ़ साल से उसके साथ बात करना बंद कर दी थी. फिर महिला ने बदला लेने की ठानी और एक युवती की मदद से अपने प्रेमी के घर गई और प्रेमी की बच्ची को पोलियो की दवा पिलाने के बहाने तीन साल की मासूम को जहर पिला कर हत्या कर दी थी. बता दें, यह मामला तीन साल पुराना है आरोपी महिला ने अपने प्रेमी मुकेश की तीन साल की मासूम बच्ची को जहर पिलाकर मार दिया था. महिला की नाराजगी इस बात से थी कि उसका प्रेमी मुकेश ने उससे बात करना बंद कर दी थी. प्रेमी से बदला लेने के लिए आरोपी महिला ने एक महिला की सहायता लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनकर प्रेमी के घर जाकर उसकी बच्ची को पोलियों की दवा के नाम पर जहर देकर मार दिया था.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











