
'हम Iron Brothers हैं, चट्टान की तरह दोस्ती...', चीन पहुंचे पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने दोस्ती के पढ़े कसीदे
AajTak
उन्होंने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की. वांग यी ने मुनीर को पाकिस्तानी सेना का फील्ड मार्शल बनाए जाने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना चीन-पाक की दोस्ती की समर्थक है और राष्ट्रहितों की प्रबल रक्षक है.
पाकिस्तान के आर्मी चीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर चीन दौरे पर हैं. उनका यह दौरा चीन और पाकिस्तान की साझा रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.
आसिम मुनीर ने बीजिंग पहुंचकर चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की. वांग यी ने मुनीर को पाकिस्तानी सेना का फील्ड मार्शल बनाए जाने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना चीन-पाक की दोस्ती की समर्थक है और राष्ट्रहितों की प्रबल रक्षक है. पाकिस्तानी सेना चीन-पाकिस्तान संबंधों के विकास के लिए आगे भी प्रयास करती रहेगी.
वांग यी ने कहा कि चीन और पाकिस्तान सदाबहार दोस्त हैं. दोनों की दोस्ती अटूट है. दोनों पक्ष एक-दूसरे के मूल हितों से जुड़े मुद्दों पर एक दूसरे का समर्थन करेत हैं और हर मुश्किल घड़ी में और चुनौतियों में एक दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं. हाल के वर्षों में राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तानी नेताओं के मार्गदर्शन में चीन-पाकिस्तान संबंध लगातार आगे बढ़े हैं.
उन्होंने कहा कि चीन हमेशा की तरह पाकिस्तान को अपनी पड़ोसी कूटनीति में प्राथमिकता देगा और पाकिस्तान के साथ मिलकर दोनों देशों के नेताओं द्वारा तय किए गए महत्वपूर्ण समझौतों को लागू करने के लिए तैयार है. चीन-पाकिस्तान के हर मौसम की रणनीतिक साझेदारी को और अधिक गहराई देने, दोनों देशों की जनता को अधिक लाभ पहुंचाने और क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता बनाए रखने में अपना उचित योगदान देने के लिए चीन प्रतिबद्ध है.
मुनीर क्या बोले?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











