
'हम हारने के ही काबिल थे...', पाकिस्तानी क्रिकेटर तनवीर अहमद ने अपनी ही टीम को लपेटा, खोल कर रख दीं आंखें
AajTak
भारत से एशिया कप फाइनल हारने के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद टीवी शो पर भड़क गए. उन्होंने खिलाड़ियों पर जमकर गुस्सा निकाला और कहा कि पाकिस्तान फाइनल खेलने का हकदार ही नहीं था. तनवीर ने तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान तो बांग्लादेश और श्रीलंका की खराब परफॉर्मेंस की वजह से फाइनल तक पहुंचा, जबकि असली हकदार श्रीलंका थी.
एशिया कप-2025 फाइनल में भारत से करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज तनवीर अहमद का गुस्सा फूट पड़ा.पाकिस्तानी टीवी चैनल पर लाइव शो में तनवीर ने खिलाड़ियों को जमकर लताड़ लगाई और कहा कि टीम फाइनल खेलने की हकदार ही नहीं थी.
तनवीर ने कहा, 'फाइनल जीत लिया उन्होंने (भारत ने). आप लोग हमेशा राइवलरी की बातें करते रहते हो... लेकिन उन्होंने दिखा दिया कि ताकत किसके पास है. उन्होंने हमें बता दिया कि वो ही सबकुछ हैं और आप सिर्फ हारने के काबिल हो.'
तनवीर का पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर जमकर गुस्सा निकाल. .उन्होंने बोला- चले जाओ... उसने बताया हम हैं सबकुछ. आपकी बैटिंग जीरो- थर्ड क्लास, थकी हुई बैटिंग.पूरे टूर्नामेंट के अंदर आपका कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद का बचाव करता रहा. कप्तान और हेड कोच कहता रहा- हमारे खिलाड़ी सारे वर्ल्ड क्लास... क्या हुआ आज?'
पूर्व क्रिकेटर ने पाकिस्तान की नाकामी पर और भी तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया, 'मैं थैंक्यू करता हूं बांग्लादेश टीम का, जिन्होंने इतना गंदा क्रिकेट खेला और हमें फाइनल तक पहुंचाया. श्रीलंका का भी शुक्रिया, जिनकी खराब परफॉर्मेंस की वजह से पाकिस्तान यहां तक पहुंचा. श्रीलंका डिजर्व करती थी सेकेंड टीम.'
सोशल मीडिया पर बयान वायरल

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












