
'हम वो हैं जिनका कोई देश नहीं', दिल्ली में UNHCR के बाहर प्रदर्शन करते अफगानी नागरिक
AajTak
राजधानी दिल्ली के वसंत विहार स्थित UNHCR के दफ्तर के बाहर सोमवार सुबह से ही अफगानी नागरिकों का प्रदर्शन जारी है. उनकी मांग है कि उन्हें किसी ऐसे देश भेजा जाए जहां उन्हें अप्रवासी नागरिक का दर्जा मिले, ताकि वो पढ़ाई और काम कर सकें.
'मेरे पिता तालिबान के फिदायीन हमले में मारे गए थे. उसके बाद हमारा परिवार अफगानिस्तान से भारत आ गया था.' ये बातें 19 साल के एजाज अहमद गुस्से में और चिढ़चिढ़ाकर कहते हैं. एजाज अहमद उन प्रदर्शनकारियों में शामिल हैं, जो दिल्ली के वसंत विहार स्थित यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फॉर रिफ्यूजीस (UNHCR) के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












