
'हम रहें या ना रहें कल...' कोलकाता में KK की आखिरी परफॉर्मेंस, मौत के बाद वीडियो वायरल
AajTak
53 साल की उम्र में केके ने अपने करियर में अनगिनत सुपरहिट गाने गाये. अभी उन्हें ना जाने कितने और गाने गाकर लोगों का मन जीतना था. पर ये सब बातें लिखने भर की रह गईं हैं. मंगलवार रात कोलकाता के विवेकानंद कॉलेज में आयोजित इवेंट केके की लाइफ आखिरी इवेंट साबित हुआ.
यकीन नहीं होता कि यारों और पल जैसे खूबसूरत गाने गाकर करोड़ों दिलों में उतरने वाले केके (KK) अब हमारे बीच नहीं हैं. कोलकाता में लाइव परफॉर्मेंस देने के बाद बॉलीवुड सिंगर कृष्ण कुमार कुन्नथ (Krishna Kumar Kunnath) की मौत हो गई. 31 मई 2022 की रात ये खबर सुनकर हर कोई निशब्द हो चुका है. कई आंखें नम हैं. इस वक्त हर कोई बस यही सोच रहा है कि काश ये सब झूठ होता.
सिंगर की आखिरी पोस्ट 53 साल की उम्र में केके ने अपने करियर में अनगिनत सुपरहिट गाने गाये. अभी उन्हें ना जाने कितने और गाने गाकर लोगों का दिल जीतना था. पर ये सब बातें लिखने भर की रह गई हैं. भरे मन के साथ कहना पड़ रहा है कि मंगलवार रात कोलकाता के विवेकानंद कॉलेज में आयोजित किया गया इवेंट केके की लाइफ आखिरी इवेंट साबित हुआ.
Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसेवाला की मंगेतर ने भी किए अंतिम दर्शन, मानसा के हॉस्पिटल पहुंची थीं
कोलकाता इवेंट को लेकर केके काफी एक्साइटेड थे. इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करके भी दी थी. केके ने सोशल मीडिया पर स्टेज परफॉर्मेंस की दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा था, नजरुल मंच पर आज रात थिरकते हुए. विवेकानंद कॉलेज !! आप सभी को प्यार. 14 घंटे पहले शेयर की गई ये पोस्ट केके की जिंदगी आखिरी पोस्ट साबित हुई, जो अब सिर्फ एक याद बन कर रह गई.
Singer KK Passes Away: 'हम रहे या ना रहे कल', सिंगर केके के ये गाने हमेशा उन्हें जिंदा रखेंगे

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












