
हम बाहर बेबस थे, अंदर महिलाएं बच्चे जल रहे थे..., जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट के चश्मदीद ने बताया हाल
AajTak
Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में बारात निकासी के समय रसोई गैस सिलेंडर फटने की घटना में अब तक 5 मौतें हो चुकी हैं. वहीं करीब 49 लोग घायल हो चुके है. दूल्हे का पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती है. इस घटना के चश्मदीद ने बताया कि हम लोग बाहर थे, तभी ब्लास्ट हुआ और आग की लपटें उठने लगीं. अंदर देखा तो महिलाएं और बच्चे आग में घिरे थे.
राजस्थान के जोधपुर के शेरगढ़ तहसील के भूंगरा में गुरुवार दोपहर जब दूल्हा सुरेंद्र सिंह की बारात रवाना होने की तैयारी में थी, उसी समय बारातियों के लिए चाय बनाई जा रही थी. चाय बनाते समय अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. धमाके के साथ गैस पूरे घर में फैल गई. और आग जलने लगी. घर में सबसे महिलाएं और बच्चे थे, जो आग से घिर गए. महिलाओं को बचाने के लिए कुछ लोग आग में से गुजरे, इसके चलते उनके कपड़े जल गए, कपड़े उनके शरीर से चिपक गए.
यह बातें सिलेंडर ब्लास्ट के चश्मदीद रविंद्र सिंह ने बताईं. रविंद्र दूल्हे के रिश्तेदार हैं. वह महात्मा गांधी अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती लोगों की देखरेख कर रहे हैं. रविंद्र ने बताया कि घर में सभी बहुत खुश थे. सुरेंद्र की बारात खोखसर के लिए रवाना होने वाली थी. इसी बीच एक अन्य बारात भी टल गई.
सुरेंद्र की बारात चार बजे के बाद रवाना होनी थी. इसलिए बाराती बैठे हुए थे. अचानक हुए ब्लास्ट ने सबको झकझोर दिया. रविंद्र का कहना है कि वह घर के बाहर खड़ा था. अचानक लपटें दिखीं तो अंदर दौड़ा, लेकिन घुस नहीं सका. अंदर परिवार के बच्चे, महिलाएं आग में घिर चुकी थीं. हम सब आग बुझाने के प्रयास में जुट गए. इस दौरान अंदर से कुछ लोग जलते हुए बाहर आए. उन्हें बारात के लिए खड़ी गाड़ियों में लेकर अस्पताल भागे.
पूरा परिवार झुलसा, भतीजे की मौत
दूल्हा सुरेंद्र सिंह गुजरात के मोरबी में काम करता है. वह शादी के लिए आया था. इस हादसे में वह खुद गंभीर रूप से झुलस गया है. उसके पिता सगत सिंह, माता धापू कंवर, बहन रसाल कंवर, भाभी पूनम कंवर, भांजा महेश पाल, भतीजा आईपाल सिंह झुलसने के बाद भर्ती हैं, जबकि एक भतीजे रतनसिंह की मौत हो गई. उसका भाई सांगसिंह घर से बाहर था.
सबकुछ हुआ जलकर राख

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










