
'हम तालिबानी स्टेट नहीं हैं', बोलकर कोर्ट ने खारिज की पिंकी चौधरी की अग्रिम जमानत की याचिका
AajTak
जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी के मामले में पिंकी चौधरी को कोर्ट से राहत नहीं मिली है. दिल्ली की एक कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा कि हम तालिबान राज में नहीं हैं. यहां कानून भी कुछ है जो समाज को चलाने का पवित्र सिद्धांत है.
राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर भड़काऊ नारेबाजी (Hate Speech) के मामले में भूपेंदर तोमर उर्फ पिंकी चौधरी को राहत नहीं मिली है. दिल्ली की एक अदालत ने पिंकी चौधरी (Pinki Chaudhary) की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि पिंकी चौधरी ने 'धमकी देने वाले शब्दों' का इस्तेमाल किया था. इस दौरान मजिस्ट्रेट अनिल अंतिल ने कहा, 'हम तालिबान राज में नहीं है. कानून भी कुछ है और हमारे समाज को चलाने का पवित्र सिद्धांत है.'More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












