
'हम खून देने को तैयार, लेकिन जमीन नहीं देंगे', ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम ने अमेरिका को दी चेतावनी
AajTak
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने साफ किया है कि वह फिलहाल अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत के पक्ष में नहीं है. भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि ईरान लंबे समय तक युद्ध लड़ने के लिए तैयार है और अपने विरोधियों के सामने नहीं झुकेगा.
पश्चिम एशिया में तेज होते टकराव के बीच ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल वह अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत के लिए तैयार नहीं है. भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि मौजूदा हालात में वार्ता का कोई सवाल नहीं उठता और यदि स्थिति ऐसी ही बनी रहती है तो ईरान लंबे समय तक युद्ध का सामना करने के लिए भी तैयार है. ANI को दिए एक इंटरव्यू में इलाही ने कहा कि आज भी ईरान की सड़कों पर लोगों में गुस्सा और प्रतिरोध का भाव दिखाई देता है. लोग खुलकर कह रहे हैं कि वे अपने देश की रक्षा के लिए हर बलिदान देने को तैयार हैं, वह कह रहे हैं कि खून दे देंगे, लेकिन अपनी जमीन नहीं देंगे.
उनका कहना था कि संघर्ष कितने समय तक चलेगा यह कहना मुश्किल है, लेकिन ईरान अंत तक लड़ने का संकल्प रखता है, भले ही यह लड़ाई कई वर्षों तक क्यों न जारी रहे. ईरान को लंबे युद्धों का अनुभव है. उन्होंने याद दिलाया कि ईरान और इराक के बीच आठ वर्षों तक चला युद्ध देश झेल चुका है. उनके अनुसार
'हम बातचीत के पक्ष में नहीं' इलाही ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान को भी खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि तेहरान बातचीत करना चाहता है. उन्होंने कहा कि ईरान इस समय किसी वार्ता की इच्छा नहीं रखता, क्योंकि यह संघर्ष अमेरिका की कार्रवाई के बाद शुरू हुआ. उन्होंने यह भी कहा कि अतीत में दो बार ऐसी स्थिति बनी जब बातचीत चल रही थी और उसी दौरान ईरान पर हमले किए गए.
हम विरोधियों के आगे नहीं झुकेंगे इलाही के मुताबिक ईरान अपने विरोधियों के दबाव में आने वाला देश नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि हालात ऐसे ही बने रहे तो ईरान लंबे समय तक संघर्ष जारी रखने की क्षमता रखता है. उन्होंने यह भी दोहराया कि देश पहले भी लंबे युद्धों का सामना कर चुका है, इसलिए वर्तमान परिस्थितियों से निपटने का अनुभव उसके पास मौजूद है.
वैश्विक स्तर पर भी असर उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट केवल ईरान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. ऊर्जा की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अस्थिरता इसका उदाहरण है. गैस, पेट्रोल और तेल की आपूर्ति पर भी इस टकराव का प्रभाव दिखाई दे रहा है.
ईरान ने पहले भी टकराव टालने की कोशिश की इलाही ने कहा कि ईरान शुरू से ही क्षेत्र में युद्ध नहीं चाहता था. उन्होंने बताया कि तेहरान ने कई बार पड़ोसी देशों से अपील की थी कि वे मिलकर हालात को बिगड़ने से रोकने की कोशिश करें. उनके अनुसार मध्य पूर्व पहले ही कई संघर्षों से जूझ चुका है और यह इलाका एक और बड़े युद्ध का बोझ नहीं उठा सकता.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










