
'हम आतंक के खिलाफ युद्ध में हैं', US में बोले भारतीय राजदूत, न्यूक्लियर वॉर की आशंका पर दिया जवाब
AajTak
CNN को दिए इंटरव्यू में अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को 'सबसे जघन्य आतंकी घटना' बताया और कहा कि भारत की ओर से की गई कार्रवाई 'सटीक, योजनाबद्ध और संतुलित प्रतिक्रिया' थी. क्वात्रा ने कहा, 'हम आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध में हैं और हमारा पहला उद्देश्य यही है कि इन आतंकी दरिंदों को न्याय के कटघरे में लाया जाए और पीड़ितों को इंसाफ मिले.'
अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने कहा है कि भारत आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है, और पहलगाम हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए 'इन घटिया, अमानवीय आतंकवादियों' को जवाबदेह बनाया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि दुनिया के किसी भी हिस्से में ऐसे आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए.
'भारत का जवाब सटीक और संतुलित था'
CNN को दिए इंटरव्यू में उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को 'सबसे जघन्य आतंकी घटना' बताया और कहा कि भारत की ओर से की गई कार्रवाई 'सटीक, योजनाबद्ध और संतुलित प्रतिक्रिया' थी. क्वात्रा ने कहा, 'हम आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध में हैं और हमारा पहला उद्देश्य यही है कि इन आतंकी दरिंदों को न्याय के कटघरे में लाया जाए और पीड़ितों को इंसाफ मिले.'
भारत ने 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर हमले किए. ये कार्रवाई 22 अप्रैल के उस हमले के जवाब में थी, जिसमें पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे.
'आतंकवाद के साथ खड़ा है पाकिस्तान'
राजदूत क्वात्रा ने कहा कि इन आतंकियों ने लोगों को उनके धर्म के आधार पर मारा और सभी गैर-मुस्लिमों को पहचानकर बेरहमी से कत्ल किया गया. क्वात्रा ने यह भी कहा कि पाकिस्तान आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उन्हें समर्थन दे रहा है. हम हैरान नहीं होंगे अगर पाकिस्तान खुद इन हमलों में शामिल हो. उनका यह संदेश साफ है कि वे आतंकवाद के साथ खड़े हैं, न कि बाकी सभ्य दुनिया के साथ.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











