
हमास से समझौते पर अपने ही देश में घिरे इजरायली पीएम नेतन्याहू, सांसद बोले- घुटने टेक दिए
AajTak
फिलिस्तीन से सीजफायर को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू अपने ही देश में घिर गए हैं. बेंजामिन नेतन्याहू के कुछ करीबी राजनीतिक सहयोगियों सहित कई दक्षिणपंथी सांसदों ने उन्हें हमास के साथ संघर्षविराम को लेकर आगाह किया है.
इजरायल-फिलिस्तीन के बीच 11 दिन चले संघर्ष के बाद गुरुवार रात को सीजफायर का ऐलान कर दिया गया. संघर्षविराम की घोषणा के बाद फिलिस्तीन में जश्न का माहौल है. सीजफायर लागू होने के बाद गाजा सिटी में फिलिस्तीनी सड़कों पर निकल आए और जश्न मनाया. हमास ने इसे अपनी जीत बताया है. लेकिन सीजफायर को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू अपने ही देश में घिर गए हैं. बेंजामिन नेतन्याहू के कुछ करीबी राजनीतिक सहयोगियों सहित कई दक्षिणपंथी सांसदों ने उन्हें हमास के साथ संघर्षविराम को लेकर आगाह किया है. (फोटो-AP) प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में 11 दिनों के सैन्य अभियान को रोकने के लिए एकतरफा संघर्ष विराम को मंजूरी दी है. इजरायली कैबिनेट ने इसकी पुष्टि की है. असल में, नेतन्याहू ने गाजा में चल रहे सैन्य अभियानों के साथ-साथ विदेशी नेताओं की तरफ से सीजफायर के लिए राजनयिक प्रयासों पर चर्चा करने के लिए गुरुवार शाम को उच्च-स्तरीय सुरक्षा कैबिनेट की बैछक बुलाई. बैठक में कैबिनेट के मंत्रियों ने संघर्षविराम प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया. (फोटो-Getty Images)
तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










