
हमास ने गाजा के इस बड़े अस्पताल को बनाया आतंक का अड्डा, इजरायल ने पेश किए सबूत, देखें Video
AajTak
Israel-Hamas War: गाजा में 21 दिन के भीतर इजरायल की तरफ से 16000 से ज्यादा बम गिराया जा चुका है. इसमें 7000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. लेकिन इजरायल हमास के आतंकियों को अभी तक पूरी तरह खत्म नहीं कर पाया है. इसके पीछे की वजह गाजा में स्थित एक बड़े अस्पताल को बताया जा रहा है. आइए इस अस्पताल के बारे में जानते हैं.
17 अक्टूबर, 2023. गाजा के अल-अहली अल-अरबी बापटिस्ट अस्पताल पर रॉकेट से हमला होता है. इसमें 500 से ज्यादा नागरिक मारे जाते हैं. हमला चूंकि गाजा के अस्पताल पर होता है, इसलिए पूरी दुनिया को लगता है कि इसे इजरायल ने किया है. हर तरफ इस रॉकेट अटैक की आलोचना होती है. यहां तक कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से लेकर भारत के प्रधानमंत्री मोदी तक इसे शर्मनाक बताते हैं.
इस बीच इजरायल वीडियो सबूत पेश करके ये साबित कर देता है कि ये हमला खुद हमास के आतंकियों ने किया है. वो इजरायल की तरफ निशाना बनाकर रॉकेट अटैक करते हैं, लेकिन मिसफायर होने की वजह से अस्पताल पर जा गिरता है. जिन अस्पतालों के लिए दुनिया ने इतनी चिंता दिखाई थी, आज उन्हें हमास आतंक का अड्डा बना चुका है. इजरायल के खिलाफ हमले का संचालन गाजा के एक बड़े अस्पताल से किया जा रहा है.
इजरायल डिंफेस फोर्सेस ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दावा किया गया है कि गाजा के बड़े अस्पताल अल-शिफा में हमास के आतंकी छुपे हैं. इस अस्पताल का आम लोगों से कोई वास्ता नहीं है, बल्कि ये हमास का हेडक्वार्टर बन चुका है. अस्पताल के नीचे कई तहखाने हैं, जिनमें हथियारों का जखीरा छिपाकर रखा गया है. इतना ही नहीं इसके नीचे सुरंगें भी बनी हैं, जिसमें छिपकर हमास का टेरर नेटवर्क और आतंकवादी दोनों बच जाते हैं.
सुरंगों के इन जाल के जरिए हमास के आतंकी एक जगह से दूसरी जगह आसानी से बिना निगाह में आए चले जाते हैं. इस तरह इजरायल के हवाई हमलों में जमीन पर गाजा के आम लोग मारे जाते हैं और आतंकी बच जाते हैं. यही वजह है कि जंग के 21 दिन होने के बावजूद इजरायल हमास के आतंकियों का सफाया नहीं कर पाया है, जबकि 16000 से ज्यादा बम गिरा चुका है.
अल-शिफा अस्पताल में आतंकी गतिविधियों के बारे में इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी लिखा है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया है, "हमास और आईएसआईएस बीमार है. उन्होंने अपने आतंक के लिए अस्पतालों को अपना ठिकाना बनाया हुआ है. इस वीडियो से आप इनका पूरा प्लान समझ सकते हैं."
नीचे वीडियो देख सकते हैं...

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











