'हमास को जल्दी कुचल डालेंगे', इज़रायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दिया बड़ा बयान
AajTak
इज़रायल ने गाज़ा पर एक नए तरीके से चढाई की है, जी हां सिर्फ आसमान से ही नहीं बल्कि ज़मीन से भी हमास पर हमले किये हैं. इज़रायल की सेना गाज़ा में टैंकों के साथ ग्राउंड रेड कर रही है. अब इज़रायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू कह रहे हैं कि हमास को जल्दी कुचल डालेंगे. आइए देखते हैं हमारी ये रिपोर्ट.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











