
हमास के हमले में जिंदा बची इजरायली महिला ने पीएम मोदी को लेकर क्या कहा?
AajTak
हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला कर करीब 1,200 लोगों को मार दिया था. इस हमले में जीवित बची एक इजरायली महिला ने भारत और इजरायल के संबंधों पर बात करते हुए कहा है कि भारत इजरायल का सच्चा दोस्त है. उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ की है.
7 अक्टूबर, 2023 को फिलिस्तीनी संगठन हमास के लड़ाकों के इजरायल पर हमले में जीवित बची एक इजरायली महिला ने भारत को सच्चा दोस्त बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है. उन्होंने कहा है कि संकट के समय भारत ने इजरायल का लगातार समर्थन किया है जिसके लिए उनका देश आभारी है.
मोरन नाम की सर्वाइवर ने यह टिप्पणी हमास के हमले के 6 महीने पूरे हो जाने पर की है.
समाचार एजेंसी से बातचीत में इजरायली महिला मोरन ने कहा, 'मैं देखती हूं कि हमारे लिए भारत का समर्थन 7 अक्टूबर के हमले से कई सालों पहले और 7 अक्टूबर के बाद भी जारी है. प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद... हम जानते हैं कि भारत इजरायल का सच्चा दोस्त है.'
भारत का धन्यवाद करते हुए मोरन ने कहा कि भारत के लोग इजरायल के अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हमारी मदद सिर्फ भारत सरकार नहीं कर रही, भारत के लोगों का भी धन्यवाद जो हमेशा हमारे अच्छे दोस्त रहे हैं और बने रहेंगे. हमारी बातें हर जगह नहीं पहुंच सकतीं. हम जानते हैं कि भारतीय लोग हमारी जरूरत की हर चीज का ख्याल रख रहे हैं.'
पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास ने दक्षिणी इजरायल पर हमला किया था जिसमें करीब 1,200 लोग मारे गए थे और सैकड़ों लोगों को हमास ने बंधक बना लिया था. इसके बाद इजरायल ने हमास के कब्जे वाले गाजा में हमला शुरू किया था जो अब तक जारी है. इजरायली सेना के मुताबिक, युद्ध में अब तक 600 सैनिक मारे गए हैं.
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि गाजा में, छह महीने के युद्ध में कम से कम 33,207 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. हमास के कब्जे वाले गाजा में 23 लाख लोगों में से अधिकांश बेघर हो गए हैं और अधिकांश पर भुखमरी का खतरा मंडरा रहा है.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









