
'हमारे बीच सब ठंडा ठंडा-कूल कूल', शिंदे से कोल्ड वॉर की अटकलों पर बोले सीएम फडणवीस
AajTak
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गठबंधन में अंदरूनी कलह की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि आप अपनी ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमें कितना भी लड़ाने की कोशिश करें, लेकिन हमारा गठबंधन टूटने वाला नहीं है. फडणवीस ने मजाकिया लहजे में कहा कि इतनी गर्मी में कोल्ड वॉर कैसे हो सकता है? हमारे बीच सब कुछ 'ठंडा ठंडा, कूल कूल' है.
महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में पिछले कई दिनों से खींचतान की अटकलें लग रही हैं. सूबे के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पिछले दिनों 'मुझे हल्के में मत लेना' जैसा बयान दिया. इससे सियासी गलियारों में कोल्ड वॉर सरीखी बातें होने लगीं. इसी बीच रविवार को सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान तीनों नेताओं के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में सियासी नोकझोंक देखने को मिली. साथ ही तीनों नेताओं ने चुटीले अंदाज में कुछ इस तरह चर्चा की कि पूरा प्रेस रूम हंसी-ठहाकों से गूंज उठा.
इस दौरान सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गठबंधन में अंदरूनी कलह की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि आप अपनी ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमें कितना भी लड़ाने की कोशिश करें, लेकिन हमारा गठबंधन टूटने वाला नहीं है. फडणवीस ने मजाकिया लहजे में कहा कि इतनी गर्मी में कोल्ड वॉर कैसे हो सकता है? हमारे बीच सब कुछ 'ठंडा ठंडा, कूल कूल' है.
ये भी पढ़ें: 'आप मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं बचा पाए तो मैं क्या करूं?', फडणवीस के सामने अजित पवार ने शिंदे पर कसा तंज प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि ये सरकार का नया कार्यकाल जरूर है, लेकिन चेहरे वही हैं, मेरे और फडणवीस के बीच सिर्फ सीएम की कुर्सी का ही फेरबदल हुआ है, लेकिन अजित पवार उसी कुर्सी पर हैं, इसलिए उनके लिए कोई टेंशन नहीं है. शिंदे के इस मजाकिया कमेंट पर अजित पवार ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब आप अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं बचा पाए तो मैं क्या करूं? इसके तुरंत बाद शिंदे ने कहा कि ये सब हमारे आपसी समझौते और सहमति के तहत ही हुआ है. इस बीच देवेंद्र फडणवीस ने भी अपने अंदाज में बात संभालते हुए कहा कि हमारे बीच सब कुछ 'रोटेटिंग अंडरस्टैंडिंग' के तहत चल रहा है.
'हम किसी भी योजना को बंद या कम नहीं करेंगे'
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम फडणवीस ने कहा कि हमारे वित्त मंत्री अजित पवार पूरी तरह संतुलित बजट पेश करेंगे. भले ही विभिन्न योजनाओं से राज्य के खजाने पर दबाव बढ़ रहा हो, लेकिन हम पूंजीगत खर्च (कैपिटल एक्सपेंडिचर) बढ़ाने की कोशिश करेंगे और संतुलित बजट लेकर आएंगे. उन्होंने साफ किया कि हम किसी भी योजना को बंद या कम नहीं करेंगे. विपक्ष जानबूझकर अफवाहें फैला रहा है, लेकिन सभी योजनाएं जारी रहेंगी.
सिस्त्रा-एमएमआरडीए विवाद पर सीएम की प्रतिक्रिया सिस्त्रा-एमएमआरडीए विवाद पर फडणवीस ने कहा कि फ्रांसीसी कंपनी ने रिश्वत मांगने की कोई बात अपने पत्र में नहीं कही है. हालांकि कुछ अनियमितताओं की बात सामने आई है, जिसकी जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है. जांच रिपोर्ट में सच्चाई सामने आ जाएगी. उन्होंने कहा कि इसमें सिर्फ एमएमआरडीए के अधिकारियों पर ही नहीं, बल्कि अगर फ्रांसीसी कंपनी भी अपने काम में दोषी पाई गई, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. एनसीपी मंत्रियों के इस्तीफे पर ये बोले फडणवीस सीएम फडणवीस ने कहा कि हमने पहले ही साफ कर दिया है कि अगर धनंजय मुंडे के मामले में उनके सीधे जुड़ाव के प्रमाण मिलते हैं, तो उन्हें नैतिक आधार पर इस्तीफा देना होगा, लेकिन सिर्फ मीडिया ट्रायल के आधार पर कोई फैसला नहीं लिया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि माणिकराव कोकाटे का मामला अभी अदालत में है. अंतिम फैसले के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







