
'हमारे पैर पर गिरे थे, अब किसी और के पैरों पर...', उपेंद्र कुशवाहा-पवन सिंह की मुलाकात पर तेज प्रताप का तंज
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से कुछ ही दिन पहले भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने ओबीसी नेता उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात कर अपनी नई पारी का संकेत दिया है. चुनाव से पहले से बीजेपी की एक मजबूत चाल बताई जा रही है. जिससे उसे राजपूत और कुशवाहा वोटों का फायदा हो सकता है.
भोजपुरी स्टार पवन सिंह की राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के साथ मुलाकात ने बिहार के सियासी गलियारों में कई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. इस मुलाकात को शाहबाद और मगध क्षेत्र में एक बार फिर से कुशवाहा और राजपूत समाज को एनडीए के पक्ष में एकजुट करने की कोशिश मानी जा रही है. लेकिन आरजेडी से बाहर किए गए तेज प्रताप यादव ने इस मुलाकात पर कहा है कि पवन सिंह कलाकार हैं और उन्हें कलाकारी ही करनी चाहिए.
जनशक्ति जनता दल नाम की नई पार्टी बनाने वाले तेज प्रताप यादव ने कहा कि पवन सिंह जैसे लोगों का काम पैरों पर गिरना है.
तेज प्रताप यादव ने कहा कि इन लोगों का यही काम है. और खासकर जिस व्यक्ति पवन सिंह का नाम आपने लिया है वो इसी तरह के काम के जाते हैं. अपने परिवार से अलग हो चुके तेज प्रताप यादव ने कहा कि पवन सिंह कभी लखनऊ में हमारे पैरों पर गिरे हुए थे. लेकिन वे अब दोबारा किसी और के पैर पर गिरने चले गए हैं.
जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने कहा कि वे लगातार किसी न किसी के पैर में गिर रहे हैं. तेज प्रताप यादव ने इनको समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें. इनका बुद्धि और विवेक काम नहीं कर रहा है. तेज प्रताप ने कहा कि पवन सिंह कलाकार हैं और उनको कलाकारी करनी चाहिए.
छठ को यूनेस्को में दर्ज कराने के पीएम नरेंद्र मोदी की पहल पर तेजप्रताप ने कहा कि ये अच्छी बात है. उन्होंने कहा कि ये लोक आस्था का सवाल है और अगर कोई इसे आगे बढ़ा रहा है तो अच्छी बात है.
पवन सिंह ने अमित शाह-नड्डा से की मुलाकात

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






