
हमारी सहनशीलता का न लें इम्तिहान... राज ठाकरे ने उद्धव को चिट्ठी लिख चेताया
AajTak
लाउडस्पीकर विवाद और हिंदुत्व के मसले पर चल रही रार के बीच एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि हमारी सहनशीलता का इम्तिहान न लें.
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद को लेकर जारी सियासी संग्राम के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है. महाराष्ट्र के सीएम को लिखे अपने पत्र में राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे पर जमकर हमला बोला है और साथ ही एमएनएस कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर विरोध भी जताया है.
राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में एमएनएस कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही कार्रवाई को दमनकारी बताते हुए सरकार को चेतावनी भी दी है. उन्होंने कहा है कि सरकार हमारी सहनशीलता का इम्तिहान न ले. सत्ता आती-जाती रहती है. राज ठाकरे ने हमला बोलते हुए कहा है कि कोई भी हमेशा के लिए सत्ता में नहीं रहता. उद्धव ठाकरे, तुम भी नहीं.
उन्होंने कहा है कि हमारे कार्यकर्ताओं की तलाश ऐसे की जा रही है जैसे वे पाकिस्तान से आए आतंकी हों. एमएनएस प्रमुख ने कहा है कि हमारे 28 हजार लोगों को नोटिस दी गई है. उन्होंने सवाल किया कि एमएनएस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कठोर और दमनकारी कार्रवाई करने का आदेश किसने दिया? ये महाराष्ट्र के साथ-साथ सभी हिंदू देख रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











