
'हमारी आखिरी तस्वीर...', गर्लफ्रेंड के सामने मौत के मुंह में समा गया युवक!
AajTak
मौत से पहले कपल ने साथ में एक तस्वीर खिंचाई थी, जिसके कैप्शन में लिखा था- 'हमारी आखिरी तस्वीर.' दुर्भाग्य से सच में कपल की ये आखिरी तस्वीर साबित हुई. दरअसल, पहाड़ी पर टहलते हुए बॉयफ्रेंड का पैर फिसल गया और वह सीधे 650 फीट गहरी खाई में जा गिरा. गर्लफ्रेंड के सामने ही बॉयफ्रेंड मौत के मुंह में समा गया.
हिल स्टेशन घूमने गए एक कपल के साथ दर्दनाक हादसा हो गया. पहाड़ी पर टहलते हुए बॉयफ्रेंड का पैर फिसल गया और वह सीधे 650 फीट गहरी खाई में जा गिरा. गर्लफ्रेंड के सामने ही बॉयफ्रेंड मौत के मुंह में समा गया. मौत से पहले कपल ने साथ में एक तस्वीर खिंचाई थी. बॉयफ्रेंड की मौत के बाद लड़की ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा- 'हमारी आखिरी तस्वीर.' द मिरर के मुताबिक, 30 साल के एंड्रिया मैजेटो अपनी गर्लफ्रेंड सारा ब्रैगंटे के साथ इटली के Rotzo में स्थित एक पहाड़ी इलाके में घूमने गए थे. यहां उन्होंने मौज-मस्ती की और तस्वीरें खिंचवाई. एक तस्वीर कपल ने पहाड़ी पर खड़े होकर ली. लेकिन इसके बाद पैर फिसलने से बॉयफ्रेंड की मौत हो गई. जिसके बाद गर्लफ्रेंड सारा ब्रैगंटे ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा- 'हमारी शापित आखिरी तस्वीर एक साथ. तुम हमेशा मेरे साथ रहोगे.'
रेस्क्यू के लिए हेलिकॉप्टर की मदद ली गई
दरअसल, पहाड़ी पर टहलते हुए मैजेटो का पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गया. रेस्क्यू के लिए हेलिकॉप्टर की मदद ली गई लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
पुलिस ने कहा कि मैजेटो का फोन गिर गया था, उसे उठाने की कोशिश करते हुए वह 650 फीट नीचे गिर गए. जिसके चलते उनकी जान चली गई. इस हादसे ने सारा ब्रैगंटे को हिला कर रख दिया. उन्होंने एक इमोशनल नोट शेयर कर अपना दुख व्यक्त किया.
सारा और मैजेटो अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे. लेकिन बीते शनिवार को मैजेटो की मौत के बाद उनकी जोड़ी हमेशा के लिए टूट गई. मैजेटो की मौत पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने दुख जताया है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









