
हमको तो बस तलाश नए रास्तों की है...महाराष्ट्र में सियासी भूचाल के बीच राउत का शायराना ट्वीट
AajTak
हाल ही में मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से ट्रांसफर किए गए परमवीर सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी है.चिट्ठी में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि उन्होंने सचिन वाजे से 100 करोड़ रुपये हर महीने कलेक्ट करने को कहा था.
एंटीलिया केस की जांच की आंच महाराष्ट्र की सरकार तक पहुंच गई है. मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह ने वसूली टारगेट के गंभीर आरोप लगाए हैं. जिसके बाद उद्धव सरकार में गृहमंत्री अनिल देशमुख की कुर्सी खतरे में आ गई है. महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में भी हलचल है. इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार की सुबह इस केस को लेकर शायराना अंदाज में ट्वीट किया. शुभ प्रभात... pic.twitter.com/lKWKS9pFkf संजय राउत ने गीतकार जावेद अख़्तर की एक शायरी को ट्वीट करते हुए लिखा, ''शुभ प्रभात, हमको तो बस तलाश नए रास्तों की है, हम हैं मुसाफिर ऐसे जो मंजिल से आए हैं.''
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









