
'हनुमान जी के आदर्श का पालन किया, उन्हीं को मारा जिन्होंने मासूमों की जान ली', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राजनाथ सिंह
AajTak
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बुधवार को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 50 बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने देश का मस्तक ऊंचा किया है.
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा अंजाम दिए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बुधवार को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 50 बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने देश का मस्तक ऊंचा किया है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'जैसा कि आप सबको जानकारी है कि कल रात भारतीय सेनाओं ने अपने शौर्य एवं पराक्रम का परिचय देते हुए एक नया इतिहास लिख दिया है. भारत की सेना ने सटीकता, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की है. हमने जो लक्ष्य तय किए थे, उन्हें ठीक तय योजना के अनुसार सटीकता से ध्वस्त किया है. भारतीय सेना ने किसी भी नागरिक ठिकाने को जरा भी प्रभावित नहीं होने देने की संवेदनशीलता दिखाई है. यानी एक तरीके की सटीकता, सतर्कता और मानवीयता सेना ने दिखाई है.'
हमने हनुमान जी के आदर्श का पालन किया: रक्षा मंत्री
राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के लिए मैं हमारी सेना के जवानों और अधिकारियों को पूरे देश की ओर से साधुवाद देता हूं. और सेना को संपूर्ण सम्बल प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी साधुवाद देता हूं. रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा, 'हमने हनुमान जी के उस आदर्श का पालन किया है, जो उन्होंने अशोक वाटिका उजाड़ते समय किया था- जिन मोहि मारा, तिन मोहि मारे. अर्थात केवल उन्हीं को मारा जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा.'
यह भी पढ़ें: 'ये हमारा फतेह मोमेंट...', ऑपरेशन सिंदूर पर शमी का पोस्ट, DSP सिराज ने दी सलामी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सेनाओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च करके, पहले की तरह ही, इस बार भी आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले कैम्पों को तबाह करके करारा जवाब दिया है. भारत ने अपनी सरजमीं पर हुए हमले का जवाब देने के लिए, अपने ‘राइट टू रिस्पॉन्ड’ का इस्तेमाल किया है. हमने यह कार्रवाई बेहद सोच-समझकर, सधे हुए तरीके से की गई है. आतंकियों के हौसले पस्त करने के उद्देश्य से, यह कार्रवाई महज उनके कैम्पों, और बुनियादी ढ़ांचे तक ही सीमित रखी गई है. मैं हमारे सशस्त्र बलों के शौर्य को नमन करता हूं.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










