
हनुमान चालीसा विवाद: राणा दंपत्ति को किन शर्तों पर मिली जमानत?
AajTak
हनुमान चालीसा विवाद में अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा, उनके पति और विधायक रवि राणा को सेशंस कोर्ट से जमानत मिल गई है. उन्हें 11 दिन पहले गिरफ्तार किया गया था. दोनों को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी गई है, जिनका उल्लंघन हुआ तो बेल कैंसल हो जाएगी. कोर्ट ने शर्त रखी है कि राणा दंपति मामले से जुड़ी कोई बात मीडिया से नहीं कह सकते, सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं और जिस मामले में गिरफ्तारी हुई थी वैसा कोई काम वो फिर से नहीं कर सकते हैं. बता दें कि नवनीत राणा और उनके पति पर राजद्रोह का केस दर्ज किया गया था. देखें पूरी खबर.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












