
हनी ट्रैप के जाल में फंसे कर्नाटक के 48 विधायक? डीके शिवकुमार से साधी चुप्पी, बोले- CM से पूछिए
AajTak
यह पूछे जाने पर कि क्या हनीट्रैप मुद्दे को विधानसभा में उठाना कांग्रेस और सरकार के लिए शर्मनाक है? इस पर डीके शिवकुमार ने कहा,
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा है कि वह इस दावे पर कुछ नहीं बोलेंगे कि राज्य के मंत्रियों और विधायकों को हनीट्रैप रैकेट द्वारा शिकार बनाया गया है. हनीट्रैप का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है और बीजेपी राज्य सरकार को इस मुद्दे पर घेर रही है.
गुरुवार को विधानसभा की बैठक के दौरान सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने दावा किया कि कम से कम 48 विधायकों को हनीट्रैप में फंसाया गया है. उन्होंने दावा किया कि यह नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है, जिसमें कई केंद्रीय मंत्री भी फंस गए हैं.
शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख के तौर पर उन्होंने राजन्ना से बात की और उनसे शिकायत दर्ज कराने को कहा. उपमुख्यमंत्री ने कहा, "मैं यह नहीं बता सकता कि उन्होंने मुझे क्या बताया. मैंने उनसे शिकायत दर्ज कराने को कहा."
यह भी पढ़ें: 'केंद्रीय नेताओं समेत 48 राजनेता हनीट्रैप में फंसे', कर्नाटक के मंत्री का बड़ा दावा
हनीट्रैप पर बोलने से किया इनकार
राजन्ना और लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली द्वारा राज्य में सक्रिय हनीट्रैप रैकेट के बारे में पार्टी आलाकमान को अवगत कराने के लिए दिल्ली जाने की अफवाहों के बीच, राजन्ना के बेटे राजेंद्र ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात की.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












