
हनीमून पर पति से हुई 'गलती', दुल्हन की हो गई दर्दनाक मौत
AajTak
शादीशुदा जोड़ा गोल्फ बग्गी में एक आइलैंड की सैर कर रहा था. बग्गी को पति ड्राइव कर रहा था और पत्नी पास में बैठी थी. सैर के दौरान यू-टर्न लेने के दौरान बग्गी पलट गई और पत्नी की मौत हो गई. हालांकि, बग्गी को ड्राइव कर रहे पति को इस हादसे से खरोंच भी नहीं आई.
शादी के बाद एक कपल हनीमून मनाने गया था. वे दोनों गोल्फ बग्गी पर सवार होकर एक आईलैंड की सैर कर रहे थे. पति ने यू-टर्न लेने के लिए गाड़ी को मोड़ा और वह पलट गई और पत्नी की मौत हो गई.
29 साल की मारिना मोर्गन, अपने पति रॉबी के साथ एक ड्रीम हॉलिडे पर गए हुए थे. इसी दौरान उनकी बग्गी पलट गई. रॉबी खुद इसे चला रहे थे, लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं हुआ. जबकि इस घटना में उनकी पत्नी की मौत हो गई.
मामला आस्ट्रेलिया का है. क्वींसलैंड के हैमिल्टन आइलैंड के व्हिट्संडे बाउलेवार्ड पर यह घटना हुई. मारिना को एक डॉक्टर, एक ऑफ ड्यूटी डेंटिस्ट और ऑफ ड्यूटी फायर फाइटर ने बचाने की जी तोड़ कोशिश की. उन लोगों ने महिला 35 मिनट तक CPR दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.
सिडनी के रहनेवाले इस कपल की शादी 10 दिन पहले ही हुई थी. पुलिस इंस्पेक्टर एंथोनी कोवान ने कहा कि यह बहुत दुखद दुर्घटना है. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि खतरनाक ड्राइविंग या शराब के नशे में होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं.
पुलिस इंस्पेक्टर ने आगे कहा- ऐसा लग रहा है कि इस तरह से गाड़ियों को चलाने में एक्सपीरियंस न होने की वजह से यह घटना हुई. गाड़ी को बहुत जल्दबाजी में यू-टर्न लेने के लिए मोड़ा गया और वह पलट गई.
इंस्पेक्टर एंथोनी ने बाताया कि घटना के वक्त महिला ने सीट बेल्ट नहीं पहना था. उन्होंने ये भी कहा कि रॉबी ने यू-टर्न लिया था, और उन्होंने ऐसा इसलिए किया होगा क्योंकि गाड़ी की बैटरी खत्म हो रही थी और उन्हें चार्जिंग प्वाइंट तक लौटना होगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











