
हनीमून पर जा रहे युवक का ट्रेन पर चढ़ते वक्त फिसला पैर, चली गई जान
AajTak
हनीमून पर जा रहे युवक का ट्रेन में चढ़ते वक्त पैर फिसल गया, जिससे युवक की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि युवक पानी की बोलत लेने के लिए उतारा था. इसी दौरान हड़बड़ी वह ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी उनका पैर फिसल गया और युवक की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि युवक की पत्नी की शिकायत में मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी गई है.
हनीमून पर जा रहे युवक की ट्रेन में चढ़ते वक्त मौत से सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया. पुलिस ने बताया कि युवक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान अचानक युवक का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच खाली जगह में गिर गया.
पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान घायल हुए 28 वर्षीय शख्स की मौत हो गई. मृतक की पहचान वारंगल निवासी उराकोंडा (या वुरुगोंडा) साई के रूप में हुई है. वह अपनी पत्नी, परिवार के लोगों और दोस्तों के साथ वास्को-दा-गामा एक्सप्रेस ट्रेन से हनीमून के लिए गोवा जा रहे थे.
पानी की बोलत खरीदने उतरा था युवक
जानकारी के अनुसार, ट्रेन के चलने में देरी होने के कारण साई पानी की बोतल खरीदने के लिए कोच से बाहर उतरे थे, लेकिन उनके लौटने से पहले ही ट्रेन चलने लगी. उनके साथियों ने ट्रेन को रोकने के लिए इमरजेंसी चेन खींचने की कोशिश की, ताकि साई दोबारा ट्रेन में चढ़ सकें. हालांकि, रेलवे पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों पर जुर्माना लगा दिया और ट्रेन चल दी.
इसी दौरान साई चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनका पैर फिसल गया और वे प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गए. उन्हें गंभीर घायल अवस्था में एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने दर्ज किया मामला

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












